100 साल की हुई Rolls-Royce: पेश की 26 करोड़ की कार, 3 साल में हुई तैयार; केवल 25 लोग ही कर पाएंगे सवारी
Rolls-Royce ने अपनी प्रतिष्ठित कार Phantom के 100 साल पूरे होने पर खास एडिशन पेश किया है. इसका नाम Phantom Centenary Private Collection रखा गया है. खास बात ये है कि दुनिया भर में इसकी केवल 25 कारें ही बनाई जाएंगी. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी खासियत के बारे में.
Rolls-Royce Phantom: लग्जरी कार निर्माता Rolls-Royce ने अपनी प्रतिष्ठित कार Phantom के 100 साल पूरे होने पर खास एडिशन पेश किया है. इसका नाम Phantom Centenary Private Collection रखा गया है. खास बात ये है कि दुनिया भर में इसकी केवल 25 कारें ही बनाई जाएंगी. यह लिमिटेड एडिशन कार 1925 से लेकर आज तक Phantom की शाही विरासत का प्रतीक है. ऐसे में आइए जानते हैं इसकी खासियत के बारे में.
वही दमदार इंजन, लेकिन डिजाइन बेहद खास
इस खास Phantom में वही इंजन दिया गया है जो रेगुलर 8th जनरेशन Phantom में मिलता है. इसमें 6.75-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन है जो कार की स्टेटस और परफॉर्मेंस दोनों बनाए रखता है. हालांकि इसका आकर्षण इसके इंजन से ज्यादा इसके शाही डिजाइन और अंदर-बाहर में दिए गए अनोखे डिटेलिंग में छिपा है. इसकी कीमत 26 करोड़ रुपये है.

3 साल की मेहनत, धातु से लेकर सिलाई तक सब कुछ बेमिसाल
कंपनी का कहना है कि इस कार को तैयार करने में 3 साल लगे. इसमें धातु, लकड़ी, पेंट, फैब्रिक, लेदर और एम्ब्रॉयडरी को बेहद अनोखे तरीके से जोड़ा गया है. यह कार Phantom के 100 साल के इतिहास को कहानी की तरह बयां करती है.

कांच के कणों से बना चमकदार शाइन
कार पर सुपर शोम्पैन क्रिस्टल आर्कटिक व्हाइट और सुपर शैम्पेन क्रिस्टल ओवर ब्लैक ड्यूल-टोन पेंट दिया गया है. पेंट में क्रश्ड ग्लास यानी पिसा हुआ कांच और शैंपेन कलर कण मिलाए गए हैं, जिससे कार बेमिसाल चमक देती है. कार की पहचान Spirit of Ecstasy को 18 कैरेट ठोस सोने से बनाया गया है और 24 कैरेट गोल्ड कोटिंग की गई है. इसके अलावा कार पर खास Phantom Centenary हॉलमार्क उकेरा गया है. हर व्हील पर 25 लाइन्स उकेरी गई हैं, जो कुल 25 कारों को दिखाती हैं. इन कुल 100 लाइनों से 100 साल का जश्न दिखाया गया है.

कैसा है इंटीरियर डिजाइन ?
अंदर बैठते ही कार की विरासत झलकती है. रियर सीट डिजाइन 1926 की फैंटम ऑफ लव से प्रेरित है. सीटों पर कढ़ाई वाले आर्टवर्क में Phantom की इतिहासिक जगहें, कारें और मशहूर मालिकों की झलक दी गई है. हर सीट पर 1.6 लाख से ज्यादा धागों की सिलाई की गई है. कार में 45 पैनल सावधानी से फिट किए गए हैं, जिन्हें Savile Row दर्जी तकनीक से बनाया गया है. डैशबोर्ड में Anthology Gallery लगाया गया है, जिसमें 50 एल्युमिनियम फिन्स हैं, जो किताब जैसी स्टोरी बताते हैं. इसमें 3D इंक लेयरिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें कुछ डिजाइन सिर्फ 0.13 मिमी ऊंचाई के हैं. पियानो ब्लैक वेनियर में गोल्ड डस्ट मिलाई गई है. सेंटर कंसोल का रोटरी डायल 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड है.

खास विरासत वाला डिजाइन
कार की पिकनिक टेबल्स पर उकेरी गई तस्वीरें Phantom की कहानी बताती हैं. एक टेबल पर 1925 Phantom I और दूसरी पर आज की Phantom VIII की छवि बनी है. ऐसे में हम कह सकते हैं कि Rolls-Royce Phantom Centenary Private Collection सिर्फ एक कार नहीं बल्कि एक चलती-फिरती कला कृति है. यह कार उन लोगों के लिए बनाई गई है जो लग्जरी नहीं, विरासत खरीदते हैं. सिर्फ 25 यूनिट्स में यह कार दुनिया के सबसे खास कलेक्टर्स की गेराज में ही नजर आएगी.

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी अरबपति निवेशक का दावा, रूसी प्रतिबंधों से हिलेगा डॉलर, सोने की कीमतों में फिर आएगा उछाल!
Latest Stories
Level 2 ADAS और 34.47km तक का माइलेज, लॉन्च हुआ Toyota Glanza का फेसलिफ्ट अवतार
₹89,999 में लॉन्च हुआ e-SPRINTO G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 130 किमी तक की रेंज का दावा
भारत में 1470983325000 करोड़ का निवेश करेगी हुंडई, PM Modi से मिलते ही कंपनी ने किया ऐलान
