Kushaq या Taigun? फीचर्स, लुक और कीमत में कौन है असली किंग; यहां देखें पूरी डिटेल और स्पेसिफिकेशन
दो बड़ी कंपनियां Skoda Auto और Volkswagen आमने-सामने हैं अपनी SUVs Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun के साथ. हाल ही में दोनों गाड़ियों में बड़ा अपडेट आया है, जिसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है.
Skoda Kushaq vs Volkswagen Taigun: भारतीय कार बाजार में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में मुकाबला लगातार तेज हो रहा है. इसी कड़ी में दो बड़ी कंपनियां Skoda Auto और Volkswagen आमने-सामने हैं अपनी SUVs Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun के साथ. हाल ही में दोनों गाड़ियों में बड़ा अपडेट आया है, जिसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल है.
दोनों गाड़ियां एक ही प्लेटफॉर्म और इंजन शेयर करती हैं, लेकिन फिर भी इनके फीचर्स और डिजाइन में काफी अंतर देखने को मिलता है. जहां एक तरफ कुशाक प्रीमियम और आराम पर फोकस करती है, वहीं टाइगुन स्टाइल और ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर ज्यादा ध्यान देती है.
एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हैं दोनों गाड़ियां
दोनों गाड़ियां एक ही MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर बनी हैं, जो भारत के हिसाब से तैयार किया गया है. इससे दोनों में अच्छी ड्राइविंग और मजबूत सेफ्टी मिलती है. दोनों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल चुकी है. इंजन की बात करें तो दोनों में दो ऑप्शन मिलते हैं. पहला 1.0 लीटर TSI इंजन और दूसरा 1.5 लीटर TSI इंजन. नया अपडेट यह है कि 1.0 लीटर इंजन में अब 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. पहले इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स था. 1.5 लीटर इंजन में खास टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे माइलेज बेहतर होता है. दोनों गाड़ियों में रियर डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं.
डिजाइन और लुक में अंतर
Volkswagen Taigun का लुक ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश है. इसमें चमकता हुआ लोगो और कनेक्टेड टेललाइट्स दी गई हैं. नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं. वहीं Skoda Kushaq का डिजाइन थोड़ा मजबूत और रफ-एंड-टफ लगता है. इसमें Monte Carlo वेरिएंट भी मिलता है जो स्पोर्टी लुक देता है.
इंटीरियर और फीचर्स
अंदर से दोनों गाड़ियां काफी अलग हैं. कुशाक में पीछे बैठने वालों के लिए मसाज सीट जैसी खास सुविधा दी गई है. यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो ड्राइवर के साथ सफर करते हैं. दूसरी तरफ टाइगुन ड्राइवर पर ज्यादा ध्यान देती है. इसमें वेंटिलेटेड सीट, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स मिलते हैं. दोनों में बड़ी टचस्क्रीन और डिजिटल डिस्प्ले मिलती है, लेकिन टाइगुन का डिस्प्ले थोड़ा ज्यादा एडवांस है.
कीमत और पोजिशनिंग
Skoda Kushaq की कीमत पहले से घोषित है और यह थोड़ा सस्ती पड़ती है. वहीं Volkswagen Taigun की कीमत थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि Volkswagen खुद को प्रीमियम ब्रांड के रूप में पेश करता है, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है.
यह भी पढ़ें: कर्जमुक्त नवरत्न कंपनी का धमाल! ₹42 से ₹442 पर पहुंचा शेयर, 1 साल में Order Book में जुड़े ₹30000 करोड़ के नए टेंडर