114% मुनाफा उछला, 64% बढ़ी कमाई… क्या यह एविएशन स्टॉक उड़ान भरने को तैयार है? जानिए क्यों बढ़ रही चर्चा
भारत में प्राइवेट जेट बाजार तेजी से बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2024 में इस बाजार का आकार करीब 274 मिलियन डॉलर था, जो अगले कुछ वर्षों में बढ़कर 500 से 550 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. यानी यह बाजार लगभग दोगुना हो सकता है. इसी बढ़ती मांग का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है FlySBS Aviation नाम की कंपनी.
Private Jet Stock: भारत में विमानन क्षेत्र की बात होते ही लोगों के मन में एयरलाइंस और एयरपोर्ट का नाम आता है. लेकिन इस उद्योग का एक छोटा और तेजी से बढ़ता हिस्सा भी है, जो अमीर ग्राहकों, बड़े कारोबारियों और समय की बचत को महत्व देने वाले लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है. यह है प्राइवेट जेट और एयर चार्टर सेवाओं का बाजार.
भारत में प्राइवेट जेट बाजार तेजी से बढ़ रहा है. वित्त वर्ष 2024 में इस बाजार का आकार करीब 274 मिलियन डॉलर था, जो अगले कुछ वर्षों में बढ़कर 500 से 550 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. यानी यह बाजार लगभग दोगुना हो सकता है. इसी बढ़ती मांग का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है FlySBS Aviation नाम की कंपनी. यह कंपनी निजी जेट सेवाएं उपलब्ध कराती है और निवेशकों के बीच एक उभरते हुए स्मॉलकैप शेयर के रूप में चर्चा में है.
क्या करती है FlySBS Aviation?
- FlySBS Aviation चेन्नई की एक निजी एयर चार्टर कंपनी है. यह DGCA से मंजूर गैर-निर्धारित एयर चार्टर ऑपरेटर है.
- कंपनी बड़े कारोबारी समूहों, हाई नेटवर्थ व्यक्तियों, सेलिब्रिटी और राजनयिकों को निजी विमान सेवाएं उपलब्ध कराती है.
- FlySBS सभी विमान खुद नहीं खरीदती, बल्कि लीज मॉडल के जरिए विमान लेकर अपनी सेवाएं देती है.
- इससे कंपनी का खर्च कम रहता है और संचालन आसान होता है.
भारत से लेकर विदेशों तक सेवा
- कंपनी के बेड़े में Embraer Legacy 600 और Legacy 650 जैसे विमान शामिल हैं.
- इसके अलावा Falcon 2000, Challenger 605 और Global 6000 जैसे लंबी दूरी के विमान भी उपलब्ध हैं.
- FlySBS मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और जयपुर जैसे शहरों में सेवाएं देती है.
- साथ ही जापान, यूरोप, अमेरिका, मध्य पूर्व, न्यूजीलैंड और अफ्रीका तक उड़ानें संचालित करती है.
बार-बार लौट रहे ग्राहक
- कंपनी की एक बड़ी ताकत उसके पुराने ग्राहक हैं.
- FY25 में कंपनी की कुल आय का 89.26 प्रतिशत हिस्सा पुराने ग्राहकों से आया था.
- FY26 में भी यह आंकड़ा 80 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है.
- इससे पता चलता है कि कंपनी के ग्राहक उसकी सेवाओं से संतुष्ट हैं और बार-बार उसका इस्तेमाल कर रहे हैं.
तेजी से बढ़ रहा है प्राइवेट जेट बाजार
भारत का प्राइवेट जेट बाजार FY19 में 187 मिलियन डॉलर का था, जो FY24 में बढ़कर 274 मिलियन डॉलर हो गया. अगले 5 वर्षों में यह बाजार 13 से 15 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ सकता है. कई बड़े कारोबारी और कंपनियां समय बचाने, गोपनीयता बनाए रखने और सीधे यात्रा करने के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं.
कंपनी के नतीजे भी मजबूत
- FlySBS Aviation ने FY26 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन किया.
- कंपनी का राजस्व FY25 के 193.90 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 318.53 करोड़ रुपये हो गया. यह करीब 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है.
- वहीं नेट प्रॉफिट 28.41 करोड़ रुपये से बढ़कर 60.77 करोड़ रुपये पहुंच गया. यानी मुनाफे में 114 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई.
विस्तार की तैयारी
कंपनी ने IPO के जरिए 102.53 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसमें से करीब 80 करोड़ रुपये नए विमानों को लंबे समय के लिए लीज पर लेने में लगाए जा रहे हैं. कंपनी का लक्ष्य अपने विमान बेड़े को बढ़ाना और बढ़ती मांग का फायदा उठाना है. हालांकि यह एक छोटा और विशेष बाजार है, लेकिन तेजी से बढ़ती मांग और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन की वजह से FlySBS Aviation आने वाले वर्षों में निवेशकों की नजर में बनी रह सकती है.
यह भी पढ़ें: 64% सस्ता मिल रहा मुकुल अग्रवाल का यह स्टॉक, 1 महीने में 74% उछला शेयर, अब 3 हिस्सों में बंटेगी कंपनी
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
ग्लास बनाने वाली कंपनी का चला जादू, 5 साल में 1 लाख बने 59 लाख, ₹13 के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
₹700 करोड़ की ऑर्डर बुक और हजारों करोड़ के टेंडर, क्या रॉकेट बनने को तैयार है ये 2 शिपबिल्डिंग स्टॉक्स?
डीमर्जर के बाद Vedanta Alum. और Hindalco में टक्कर, जानें बिजनेस मॉडल से लेकर एक्सपेंशन प्लान में आगे कौन
