Tata Aeris से Hyundai Venue तक, ये हैं फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स वाली 5 सबसे सस्ती गाड़ियां

Cars with Front Ventilated Seats: अगर आप भी फ्रंट वेंटिलेटेड सीट वाली नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आपको आज पांच सबसे सस्ती गाड़ियों के बारे में बताते हैं जिनमें आपको ये फीचर मिल जाएगा जो सफर के दौरान आपको बेहतरीन एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा.

फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स Image Credit: हुंडई/टाटा मोटर्स

Highlights

  • सस्ती कारों में वेंटिलेटेड सीट्स फीचर.
  • कम बजट में भी अब प्रीमियम फीचर का मजा.
  • टाटा एरिस सबसे किफायती विकल्प.

ऑटो कंपनियां हर साल मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन को ला रही हैं जिससे गाड़ियां बेहतर और बेहतर होती जा रही हैं. अब कंपनियां प्रीमियम गाड़ियों में मिलने वाले फीचर्स को कम कीमत में आने वाले मॉडल्स में देने लगी हैं जो ग्राहकों के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद कर रही हैं. ऐसा ही एक फीचर है सीट वेंटिलेशन, जो अब ज्यादातर नई कारों में दिया जा रहा है, ये फीचर अब सब कॉम्पैक्ट सेडान से एसयूवी तक सभी में मिल रहा है. इस फीचर की मदद से गर्मी के सीजन में आपकी पीठ पर भी आपको ठंडी हवा मिलती रहती है.

Tata Aeris

टाटा एरिस के Accomplished और Accomplished CNG वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. इन वेरिएंट्स की कीमत 8.19 लाख (एक्स शोरूम) से 9.74 लाख (एक्स शोरूम) तक है. ये भारत में सीट वेंटिलेशन ऑफर करने वाली सबसे सस्ती कार है. हर टाटा कार की तरह, आपको सीट वेंटिलेशन चालू करने के लिए हर सीट के किनारे पर खास बटन मिलेगा. इसमें तीन लेवल का वेंटिलेशन मिलता है और यह बहुत कम आवाज के साथ काम करता है.

Renault Kiger

कारदेखो के अनुसार, रेनो की इस गाड़ी के Emotion वेरिएंट में आपको फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी, इस गाड़ी के लिए 8.50 लाख (एक्स शोरूम) से 10.40 लाख (एक्स शोरूम) तक खर्च करने होंगे. जहां तक इस फीचर को इस्तेमाल करने की बात है तो आपको अलग से बटन मिलेगा, जो दोनों तरफ सेंट्रल AC वेंट के नीचे लगा है. यह कूलिंग के तीन अलग-अलग लेवल भी देता है, लेकिन यह थोड़ा आवाज कर सकता है.

Maruti Baleno

मारुति बलेनो के Alpha और Alpha (O) वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती है, इसके लिए आपको 9.10 लाख (एक्स शोरूम) से 9.99 लाख (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ सकते हैं. कुछ समय पहले इस गाड़ी के फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च किया गया है, फेसलिफ्ट वर्जन में कई एक्स्ट्रा फीचर्स मिलते हैं जिनमें से एक फ्रंट सीट वेंटिलेशन है. नई बलेनो में फ्रंट सीट वेंटिलेशन का बटन क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के नीचे, सेंटर कंसोल में चार्जिंग पोर्ट के ठीक बीच में है और आपको तीन कूलिंग मोड मिलेंगे.

Hyundai Venue

हुंडई वेन्यू के HX 8, HX 8 Knight, HX 10 और HX 10 Knight वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स का फायदा मिलेगा और इसके लिए आपको 11.95 लाख (एक्स शोरूम) से 15.83 लाख (एक्स शोरूम) तक खर्च करने होंगे. नई वेन्यू में ज्यादातर फीचर्स के लिए बड़े फिजिकल बटन दिए गए हैं, गियर नॉब के दोनों तरफ सीट वेंटिलेशन के कंट्रोल्स को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं. तीन अलग-अलग मोड्स के साथ आप चुन सकते हैं कि आपको कितनी कूलिंग चाहिए और यह फीचर चुपचाप काम करता है.

Kia Sonet

किआ सोनेट के HTX, GTX + और X Line वेरिएंट में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलेंगी और इस फीचर के लिए आपको 11.75 लाख (एक्स शोरूम) से 13.80 लाख (एक्स शोरूम) तक खर्च करने होंगे. किआ सोनेट को लंबे समय से कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है, लेकिन इसमें फ्रंट सीट वेंटिलेशन मिल रहा है.

फ़ंक्शनैलिटी के हिसाब से, आपको इस फंक्शन के लिए फिजिकल बटन मिलते हैं, जो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल के नीचे 360 डिग्री कैमरा और ट्रैक्शन कंट्रोल बटन के बगल में दिए गए हैं. आप गाड़ी चलाते समय इन बटनों का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सेफ्टी से NO समझौता! इस दिवाली पर खरीद सकते हैं 6 Airbags वाली ये 5 सबसे सस्ती गाड़ियां