Tata की कार खरीदना होगा महंगा! कंपनी ने फिर बढ़ाए दाम; 1 सितंबर से 25000 रुपये तक महंगी होंगी गाड़ियां

Tata Motors ने अपनी Cars और SUVs की कीमतों में 1 सितंबर 2026 से 25,000 रुपये तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई कीमतें मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होंगी. यह प्राइस हाइक इंटरनल कम्बशन इंजन यानी ICE और इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी EV, दोनों पर लागू होगी. कंपनी ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट, कमोडिटी कॉस्ट और महंगाई के दबाव को कीमत बढ़ाने की प्रमुख वजह बताया है.

टाटा मोटर्स . Image Credit: Getty image

Highlights

  • Tata Motors की Cars और SUVs की कीमतें 1 सितंबर से 25,000 रुपये तक बढ़ेंगी.
  • प्राइस हाइक ICE और EV दोनों मॉडल्स पर लागू होगी.
  • बढ़ती इनपुट कॉस्ट और कमोडिटी कॉस्ट को वजह बताया गया है.

Tata Motors Passenger Vehicles ने अपनी कारों और SUVs की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी 1 सितंबर 2026 से अपने पूरे पोर्टफोलियो में कीमतों को 25,000 रुपये तक बढ़ाएगी. यह बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी. कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट और कमोडिटी कॉस्ट को प्रमुख वजह बताया है.

इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को देखते हुए लिया फैसला

कंपनी के मुताबिक, कीमतों में यह बदलाव Internal Combustion Engine यानी ICE और Electric Vehicle यानी EV, दोनों तरह के वाहनों पर लागू होगा. Tata Motors ने कहा कि लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई के दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. कंपनी अब तक बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी, लेकिन लागत के दबाव को देखते हुए उसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है.

इस तिमाही में दूसरी बार बढ़ रही कीमत

Tata Motors की ओर से यह इस तिमाही में कीमत बढ़ाने का दूसरा ऐलान है. इससे पहले जून में कंपनी ने अपने Passenger Vehicle पोर्टफोलियो की कीमतों में 1.5 फीसदी तक बढ़ोतरी की थी. यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू हुई थी. अब सितंबर से एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है.

ऐसे में Tata Motors की कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए 1 सितंबर से पहले बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, वास्तविक कीमत मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी.

Maruti Suzuki और Hyundai भी बढ़ा चुकी हैं कीमत

Tata Motors से पहले दूसरी बड़ी ऑटो कंपनियों ने भी कीमत बढ़ाने का फैसला किया है. Hyundai Motor India ने 19 अगस्त को अपने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों में सितंबर 2026 से 1 फीसदी तक बढ़ोतरी का ऐलान किया था. कंपनी ने भी बढ़ती इनपुट और कमोडिटी कॉस्ट के साथ जियोपॉलिटिकल और मैक्रोइकोनॉमिक अनसर्टेन्टी को इसकी वजह बताया.

वहीं, Maruti Suzuki India ने पिछले महीने अपने वाहनों की कीमतों में अगस्त से 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी. यह करीब 2 महीनों में कंपनी की दूसरी पोर्टफोलियो-वाइड प्राइस हाइक थी. इस तरह Tata Motors, Maruti Suzuki और Hyundai की ओर से कीमत बढ़ाने के फैसले से आने वाले समय में नई कार खरीदने वाले ग्राहकों की लागत बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: 17000 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही रॉकेट बना शेयर, 14 फीसदी तक चढ़ा; रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा ऑर्डर बुक