Volkswagen ला रही नई Taigun फेसलिफ्ट, 9 अप्रैल को होगा बड़ा खुलासा; क्या Creta-Seltos की टेंशन बढ़ेगी?

नई Taigun में सिर्फ हल्का बदलाव नहीं, बल्कि डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं. कंपनी इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि इस बार कार में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे.

वोक्सवैगन Image Credit: Bill Pugliano/Getty Images

SUV पसंद करने वालों के लिए बड़ी खबर है. Volkswagen अपनी लोकप्रिय SUV Volkswagen Taigun का नया फेसलिफ्ट मॉडल 9 अप्रैल 2026 को लॉन्च करने जा रही है. नई Taigun में सिर्फ हल्का बदलाव नहीं, बल्कि डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं. कंपनी इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और आधुनिक बनाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि इस बार कार में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा डिस्प्ले और बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स जोड़े जाएंगे. साथ ही इंजन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन गियरबॉक्स में नया ऑप्शन मिल सकता है.

Volkswagen Taigun

Auto car की एक रिपोर्ट के अनुसार Volkswagen Taigun फेसलिफ्ट में बाहरी लुक पहले से ज्यादा स्टाइलिश होगा. इसमें नई LED हेडलाइट, DRL और VW लोगो लाइट के साथ देखने को मिल सकता है. फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव होगा. टेल लाइट्स का डिजाइन भी नया हो सकता है. कुल मिलाकर कार का लुक ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनेगा.

अंदर मिलेगा ज्यादा आराम और नए फीचर्स

कार के अंदर भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें नया कलर थीम और बेहतर मटेरियल मिल सकता है. फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1 इंच की टच स्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ मिल सकता है. एसी सिस्टम को भी बेहतर किया जाएगा ताकि ज्यादा गर्मी में भी अच्छी कूलिंग मिले.

कीमत और मुकाबला

नई Taigun में पुराने इंजन ही मिलेंगे. इसमें 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा. लेकिन 1.0 लीटर इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है. इससे ड्राइविंग और स्मूद हो सकती है. नई Taigun की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अभी इसकी कीमत करीब 11.42 लाख से 19.18 लाख रुपये के बीच है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Skoda Kushaq जैसी SUVs से होगा.

यह भी पढ़ें: जानें Jewar Airport से कब शुरू होंगी उड़ाने, फ्लाइट टिकट कब से होगी बुक, किन शहरों को सीधी कनेक्टिविटी