BUDGET 2026: Sports Goods की मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, एक्सपोर्ट को बढ़ावा देना सरकार का फोकस!
Union Budget 2026 में सरकार ने खेल उद्योग को नई रफ्तार देने का संकेत दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Sports Goods सेक्टर को मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च और एक्सपोर्ट का मजबूत इंजन बनाने पर जोर दिया. इससे रोजगार, MSME और वैश्विक प्रतिस्पर्धा तीनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. बजट में Sports Goods के लिए आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, बेहतर टेस्टिंग लैब्स और R&D सपोर्ट पर फोकस रखा गया है। इनोवेशन को बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग और नई टेक्नोलॉजी अपनाने की बात कही गई है। MSME को सस्ती फाइनेंसिंग और स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर सप्लाई चेन मजबूत करने का लक्ष्य है.सरकार का मकसद भारतीय Sports Goods को ग्लोबल मार्केट में पहचान दिलाना है. इसके लिए क्वालिटी स्टैंडर्ड, ब्रांडिंग और लॉजिस्टिक्स सुधार पर ध्यान दिया जाएगा.




