Gold, Silver ETF Prices Crash: Robert Kiyosaki की वॉर्निंग सही हुई! फंस गए सिल्वर इन्वेस्टर?
हाल के दिनों में गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है. खास तौर पर सिल्वर में निवेश करने वाले निवेशक ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. इसी बीच मशहूर निवेशक और लेखक रॉबर्ट कियोसाकी की पुरानी चेतावनी एक बार फिर चर्चा में है. उन्होंने पहले ही कहा था कि कीमती धातुओं में ज्यादा तेजी के बाद करेक्शन आ सकता है.
सिल्वर ईटीएफ में हालिया गिरावट के बाद कई निवेशक सवाल कर रहे हैं कि क्या वे गलत समय पर फंस गए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लोबल ब्याज दरें, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली जैसे कारणों से गोल्ड और सिल्वर पर दबाव बना है. हालांकि लंबी अवधि के नजरिए से कीमती धातुओं को अब भी सुरक्षित निवेश माना जाता है. बजट 2026 और ग्लोबल इकोनॉमिक संकेतों के बाद इन ईटीएफ में आगे की दिशा साफ हो सकती है. निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने से बचने की सलाह दी जा रही है.
More Videos
World Bank Warning: महंगाई का नया झटका! 2026 में 10% तक बढ़ सकते हैं खाने-पीने के दाम, बिगड़ेगा घर का बजट?
सोना खरीदें या फिर करें इंतजार, ज्वैलर्स ने भी रोकी खरीदारी, क्या आने वाला है क्रैश?
इस सरकारी बैंक से गायब हुए 14 करोड़! 36 खातों में पैसे हुए ट्रांसफर
