₹200 में लाखों क्रिप्टो कॉइन… Shiba Inu, Pepe और Bonk में कितना है दम? जानें पूरी कुंडली

मार्केट में ऐसी भी कई क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं, जिनकी कीमत बेहद कम है. इन कॉइन्स में आप सिर्फ ₹100 लगाकर लाखों की संख्या में कॉइन खरीद सकते हैं. यही वजह है कि नए निवेशक इन सस्ती क्रिप्टो की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. क्रिप्टो मार्केट में कुछ कॉइन्स की कीमत बहुत कम होती है.

₹200 में लाखों क्रिप्टो कॉइन Image Credit: Canva/Money9 live

Cryptocurrency Under 1 Rupee: जब भी लोग क्रिप्टोकरेंसी का नाम सुनते हैं, सबसे पहले दिमाग में Bitcoin आता है. इसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि एक पूरा कॉइन खरीदना आम आदमी के लिए आसान नहीं है. हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि मार्केट में ऐसी भी कई क्रिप्टोकरेंसी मौजूद हैं, जिनकी कीमत बेहद कम है.

इन कॉइन्स में आप सिर्फ ₹200 लगाकर लाखों की संख्या में कॉइन खरीद सकते हैं. यही वजह है कि नए निवेशक इन सस्ती क्रिप्टो की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. क्रिप्टो मार्केट में कुछ कॉइन्स की कीमत बहुत कम होती है. इसलिए थोड़े पैसे में भी बड़ी संख्या में कॉइन खरीदे जा सकते हैं. इनमें Pepe Coin, Shiba Inu और Bonk भी शामिल है.

Pepe Coin

Pepe कॉइन की कीमत करीब 0.0003915 डॉलर के आसपास बनी हुई है, जो पिछले 24 घंटे में लगभग 0.44 प्रतिशत कम हुई है. Pepe का मार्केट कैप करीब 1.62 बिलियन डॉलर है. वहीं ट्रेडिंग वॉल्यूम में बड़ी कमी देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में वॉल्यूम लगभग 57 प्रतिशत घट गया है.

इससे यह संकेत मिलता है कि बाजार में फिलहाल ट्रेडिंग गतिविधि थोड़ी धीमी पड़ी है. कॉइन की सप्लाई की बात करें तो इसकी कुल और सर्कुलेटिंग सप्लाई करीब 413 ट्रिलियन है. वहीं इस कॉइन को होल्ड करने वाले निवेशकों की संख्या 5.5 लाख से ज्यादा है.

चार्ट सोर्स: Coin Market Cap

Shiba Inu

Shiba Inu कॉइन की कीमत करीब 0.0006303 डॉलर के आसपास बनी हुई है, जो पिछले 24 घंटे में लगभग 0.86 प्रतिशत नीचे आई है. Shiba Inu का मार्केट कैप करीब 3.71 बिलियन डॉलर के आसपास है. वहीं ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बड़ी कमी दर्ज की गई है.

पिछले 24 घंटे में वॉल्यूम करीब 35 प्रतिशत तक घट गया है. कॉइन की सप्लाई की बात करें तो इसकी कुल सप्लाई करीब 589 ट्रिलियन है, जबकि सर्कुलेटिंग सप्लाई भी लगभग इसी के आसपास है. इस कॉइन को होल्ड करने वाले निवेशकों की संख्या 29 लाख से ज्यादा है.

चार्ट सोर्स: Coin Market Cap

Bonk

Bonk कॉइन की कीमत करीब 0.0006183 डॉलर के आसपास बनी हुई है, जो पिछले 24 घंटे में लगभग 1.58 प्रतिशत नीचे आई है. Bonk का मार्केट कैप करीब 544 मिलियन डॉलर के आसपास है. वहीं ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पिछले 24 घंटे में वॉल्यूम करीब 43 प्रतिशत तक कम हुआ है, जिससे साफ है कि ट्रेडिंग गतिविधि धीमी पड़ी है. कॉइन की सप्लाई की बात करें तो इसकी कुल सप्लाई करीब 87 ट्रिलियन है और सर्कुलेटिंग सप्लाई भी लगभग इतनी ही है.

चार्ट सोर्स: Coin Market Cap

कीमत कम लेकिन जोखिम ज्यादा

ये सभी कॉइन मेमकॉइन कैटेगरी में आते हैं. इनकी कीमत बहुत तेजी से ऊपर-नीचे होती है. उदाहरण के लिए, PEPE और SHIB अपने पुराने हाई लेवल से काफी नीचे चल रहे हैं. इसका मतलब है कि इनमें बड़ा उतार-चढ़ाव होता है. ऐसे में मुनाफा भी ज्यादा हो सकता है. लेकिन नुकसान का खतरा भी उतना ही बड़ा रहता है.

इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.