1 मई से लागू नए नियम, डीजल-ATF पर घटा टैक्स, पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं; जानें क्यों लिया गया यह फैसला?
यह तीसरी बार है जब सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव किया है. इससे पहले 11 अप्रैल को ड्यूटी बढ़ाई गई थी, जहां डीजल पर 55.5 रुपये और ATF पर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. 27 मार्च को जब पहली बार ड्यूटी लगाई गई थी, तब डीजल पर 21.5 रुपये और ATF पर 29.5 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगाया गया था.
केंद्र सरकार ने आम लोगों और इंडस्ट्री को राहत देने के लिए डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट ड्यूटी में कटौती की है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को 55.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 23 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. वहीं ATF पर ड्यूटी 42 रुपये से कम करके 33 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. यह नए रेट 1 मई से तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं. हालांकि पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी पहले की तरह शून्य ही बनी हुई है.
क्यों लिया गया यह फैसला?
सरकार ने 27 मार्च को पहली बार इन फ्यूल्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी. उस समय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बड़ा अंतर था, जिसका फायदा उठाकर कंपनियां ज्यादा निर्यात कर रही थीं. इससे देश में फ्यूल की उपलब्धता पर असर पड़ सकता था.
सरकार का मकसद एक्सपोर्ट को नियंत्रित करना और देश के अंदर डीजल और ATF की पर्याप्त सप्लाई बनाए रखना है, खासकर ऐसे समय में जब ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें काफी उतार-चढ़ाव में हैं.
पहले भी हो चुका है बदलाव
यह तीसरी बार है जब सरकार ने एक्सपोर्ट ड्यूटी में बदलाव किया है. इससे पहले 11 अप्रैल को ड्यूटी बढ़ाई गई थी, जहां डीजल पर 55.5 रुपये और ATF पर 42 रुपये प्रति लीटर कर दी गई थी. 27 मार्च को जब पहली बार ड्यूटी लगाई गई थी, तब डीजल पर 21.5 रुपये और ATF पर 29.5 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगाया गया था. साथ ही, आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर घरेलू एक्साइज ड्यूटी भी घटाई गई थी.
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या बदला?
सरकार ने साफ किया है कि देश के अंदर बिकने वाले पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी आम उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कीमतों में सीधा असर नहीं पड़ेगा. कुल मिलाकर, सरकार का यह कदम फ्यूल की घरेलू उपलब्धता बनाए रखने और बाजार में संतुलन बनाए रखने के लिए उठाया गया है.
इसे भी पढ़ें- क्या 1 मई को बंद रहेगा शेयर बाजार? पूरे महीने इतने दिन नहीं होगी ट्रेडिंग; देखें छुट्टियों की लिस्ट
Latest Stories
Rupee Falls: डॉलर के मुकाबले 13 पैसे कमजोर होकर 95.43 पर बंद, कच्चे तेल की तेजी का असर
Fitch का भारत पर भरोसा कायम, BBB- रेटिंग बरकरार; महंगाई, कर्ज और ग्रोथ पर क्या कहा?
ई स्कूटर खरीदने वालों को बड़ी राहत, 2028 तक मिलेगी सब्सिडी, सरकार ने बढ़ाया बजट
