Bank Holiday: अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने कब और कहां रहेगी छुट्टी
अगर अगले हफ्ते बैंक ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की सूची जरूर देख लें. 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण कई दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, यूपीआई, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी.
Bank Holiday: जुलाई के तीसरे सप्ताह में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो पहले छुट्टियों की तारीख जरूर देख लें. 13 से 19 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों और स्थानीय आयोजनों के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.
13 से 15 जुलाई तक सामान्य रूप से खुलेंगे बैंक
13 जुलाई (सोमवार), 14 जुलाई (मंगलवार) और 15 जुलाई (बुधवार) को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक सामान्य समय पर खुलेंगे. जिन लोगों को ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है, वे इन तीन दिनों में अपना काम पूरा कर सकते हैं.
16 से 19 जुलाई तक इन शहरों में रहेगी बैंक छुट्टी
- 16 जुलाई (गुरुवार) को देहरादून और इंफाल में हरेला तथा भुवनेश्वर में रथ यात्रा (कांग/रथजात्रा) के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 17 जुलाई (शुक्रवार) को शिलांग में यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा.
- 18 जुलाई (शनिवार) को गंगटोक में द्रुकपा त्शे-जी के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 19 जुलाई (रविवार) को पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल सेवाओं की सुविधा मिलती रहेगी. यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी ऑनलाइन सेवाओं के जरिए पैसे भेजना, बिल भुगतान करना और अन्य बैंकिंग कार्य आसानी से किए जा सकेंगे.
बैंक जाने से पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर लें
अगर आपको चेक जमा करना, ड्राफ्ट बनवाना, नकदी निकालना या कोई अन्य शाखा से जुड़ा काम करना है, तो छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही बैंक जाएं. खासकर जिन शहरों में स्थानीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे, वहां ग्राहकों को पहले से अपनी योजना बना लेनी चाहिए. इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा.
यह भी पढ़ें: SBI का 15 पैसे का दांव कराएगा 7366.39 करोड़ रुपये की कमाई, जानें- कैसे एक छोटा निवेश बंपर मुनाफे में बदलेगा
Latest Stories
फिर मजबूत हुआ भारत का फोरेक्स रिजर्व, $674 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा, एक हफ्ते में $7.26 अरब बढ़ा रिजर्व
ईरान युद्ध के बाद सरकार का बड़ा कदम, ONGC बढ़ाएगी स्ट्रेटेजिक ऑयल रिजर्व, मंगलुरु में बनेगा 17.5 लाख टन का भंडार
E20 पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने जारी किया FAQ, माइलेज से लेकर इंजन पर दिया जवाब, एक लाख करोड़ की दी दुहाई
