आज Boltt Ace और Boltt Evo होंगे भारत में लॉन्च, कीमत होगी 20 हजार से कम!

Boltt Ace और Boltt Evo को आज भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जाएगा. फायर बोल्ट के बोल्ट ब्रैंड के ये पहले स्मार्टफोन्स दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे और इन्हें लॉन्च के बाद फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

बोल्ट स्मार्टफोन Image Credit: फ्लिपकार्ट

Highlights

  • बोल्ट के दो नए फोन आज होंगे लॉन्च.
  • फ्लिपकार्ट पर होगी बिक्री.
  • 6000 एमएएच बैटरी से होंगे पैक्ड.

कुछ समय पहले Fire Boltt के भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री की खबरें आई थी और आज कंपनी के बोल्ट ब्रैंड के अंतर्गत दो नए फोन Boltt Ace और Boltt Evo को लॉन्च किया जाएगा. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे और इन स्मार्टफोन्स की सेल ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर होगी. दोनों ही मॉडल्स के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे इस बात का पता चलता है कि इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स को कौन-कौन से फीचर्स के साथ आज उतारा जाएगा.

Boltt Ace स्पेसिफिकेशन

माइक्रोसाइट से इस बात का खुलासा हुआ है कि रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा. 6000 एमएएच बैटरी फोन में मिलेगी जो 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी. एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 6.79 इंच डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट भी मिलेगा. एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाने में मदद मिलेगी.

Boltt Evo स्पेसिफिकेशन

आज यानी 25 अगस्त को बोल्ट ब्रैंड में केवल एक नहीं बल्कि दो फोन उतारे जाने वाले हैं. इस इवो स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में मदद करेगा. इसके अलावा रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर फोटोग्राफी के लिए दिया गया है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एंड्रॉयड 16 पर काम करने वाले इस हैंडसेट में यूनिसॉक टी7250 चिपसेट, 6.79 इंच एचडी प्लस स्क्रीन, 1 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा, 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 4 जीबी रैम मिलेगी.

कितनी होगी कीमत?

फिलहाल कंपनी ने दोनों ही मॉडल्स की कीमतों को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है लेकिन अब तक सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र जरूर है कि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को 20 हजार रुपए से कम कीमत में उतारा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- 13,559 रुपए सस्ता मिल रहा है Google Pixel 10, यहां से खरीदने पर मिलेगा फायदा