13,559 रुपए सस्ता मिल रहा है Google Pixel 10, यहां से खरीदने पर मिलेगा फायदा

Google Pixel 10 को सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है, इस फ्लैगशिप फोन को लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत में बेचा जा रहा है. ये फोन अमेजन या फिर फ्लिपकार्ट किस प्लेटफॉर्म पर कम कीमत में बेचा जा रहा है, हम आपको इस बात की भी जानकारी देंगे.

पिक्सल स्मार्टफोन Image Credit: गूगल स्टोर

Highlights

  • पिक्सल 10 पर भारी छूट.
  • अमेजन पर कम कीमत में उपलब्ध.
  • टेंसर जी5 चिपसेट से है लैस.

Google की नई Pixel 11 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है, इस सीरीज में कंपनी ने चार नए मॉडल्स को उतारा है. इस नई सीरीज के आने के बाद अब Pixel 10 लॉन्च प्राइस से 13559 रुपए सस्ते में बेचा जा रहा है. अगर आप भी फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं तो पिक्सल 10 को सस्ते में खरीदने का ये बढ़िया मौका है. इस पिक्सल स्मार्टफोन को Amazon पर 13 हजार 559 रुपए के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है.

Google Pixel 10 Price in India

इस पिक्सल फोन को 79,999 रुपए में लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी अमेजन पर इस फोन का 12 जीबी रैम और 256 जीबी वाला वेरिएंट 66440 रुपए में बिक्री के लिए उपलब्ध है. वहीं, दूसरी ओर फ्लिपकार्ट पर इस फोन को 74999 रुपए में बेचा जा रहा है.

इसका मतलब ये है कि ये फ्लैगशिप फोन अमेजन पर आपको कम कीमत में मिल जाएगा. मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में ये फोन मोटोरोला सिग्नेचर, सैमसंग गैलेक्सी एस26 प्लस और ओप्पो रेनो 15 प्रो मिनी 5जी जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है.

Google Pixel 10 Specifications

120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इस डिवाइस में 6.3 इंच डिस्प्ले है, ये फोन 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का इस्तेमाल हुआ है. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में टेंसर जी5 प्रोसेसर दिया गया है. 4970 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करती है जो 30 वॉट वायर्ड चार्ज सपोर्ट और 15 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट करती है.

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 10,8 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर के साथ आता है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है.

ये भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी, 12GB तक रैम और 50MP कैमरा, लॉन्च हुआ Lava Virat V1 Pro 5G