Bank Holiday Today: 26 सितंबर, क्या आज खुलेंगे बैंक? अगले हफ्ते कब बंद-कब खुले हैं बैंक?

Bank Holidays September 2026: आज शनिवार, 26 सितंबर 2026 को बैंक ब्रांच जाने से पहले इस बात को जान लीजिए कि ब्रांच खुलेगी या नहीं. हम आपको न केवल आज बल्कि अगले हफ्ते की भी जानकारी देंगे कि किस दिन बैंक खुले और किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी?

बैंक हॉलिडे सितंबर 2026 Image Credit: Magnific

Highlights

  • चौथा शनिवार के कारण आज बैंकों की छुट्टी.
  • हड़ताल से पहले कल खुलेंगे बैंक.
  • सिर्फ सरकारी और ग्रामीण बैंकों में होगा काम.

Bank Holiday Today: अगर आप आज यानी शनिवार, 26 सितंबर 2026 को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अगले वर्किंग डे तक इंतजार करना होगा. आज शनिवार, 26 सितंबर 2026 पूरे भारत में बैंक बंद हैं क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है. भारत में सभी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पब्लिक हॉलिडे के चलते बंद होते हैं, बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं. इस बार का रविवार कुछ अलग होगा क्योंकि 27 सितंबर 2026 यानी कल संडे वाले दिन भी पब्लिक सेक्टर के बैंक और रीजनल रूरल बैंक 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिन की बैंक हड़ताल से पहले ब्रांच खुले रखेंगे.

अगर आपका भी अकाउंट किसी पब्लिक सेक्टर बैंक में है तो तो आपको इस रविवार बैंक खुला मिल सकता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कहा है कि ब्रांच खुली रहेंगी, जबकि बैंक यूनियनों ने रविवार को ब्रांच चालू रखने के फैसले पर सवाल उठाए हैं. वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट सेक्टर के बैंक हड़ताल का हिस्सा नहीं है और उनके रविवार को बंद रहने की संभावना है.

इन सर्विसेज का कर पाएंगे इस्तेमाल

भले ही आज शनिवार और अगले हफ्ते तीन दिन बैंक ब्रांच बंद है लेकिन इसके बावजूद आप बैंक की डिजिटल सर्विस जैसे कि इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और ATM का इस्तेमाल कर पाएंगे.

क्या चाहते हैं बैंक, क्यों कर रहे हैं तीन दिन की हड़ताल?

UFBU ने सोमवार, 28 सितंबर से बुधवार 30 सितंबर तक 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. इसकी बुनियादी मांगों में 5 दिन का बैंकिंग वीक, पेंशन से जुड़े फायदों में सुधार, पेंशन लेने वालों के लिए एक जैसा महंगाई भत्ता फ़ॉर्मूला और योग्य NPS-कवर्ड बैंकिंग कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम में जाने का ऑप्शन शामिल है.

Bank Holiday Next Week

28 से 30 सितंबर, सरकारी और ग्रामीण बैंक तो बंद रहेंगे लेकिन प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे. 2 सितंबर अगले हफ्ते शुक्रवार के दिन Mahatma Gandhi Jayanti के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसका मतलब प्राइवेट बैंक सोमवार-गुरुवार और शनिवार को खुले रहेंगे, वहीं सरकारी और ग्रामीण बैंक गुरुवार और शनिवार को खुले रह सकते हैं.

ये भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें: दिवाली पर मिल सकता है तोहफा, इस रूट पर दौड़ेगी Sleeper Vande Bharat