Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते दो दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
4 से 10 मई के बीच सिर्फ दो दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जिनमें एक क्षेत्रीय और एक राष्ट्रीय अवकाश शामिल है. ऐसे में ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें या डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

Bank Holidays: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें कि अगले हफ्ते कितने दिन बैंक बंद रहेंगे. दरअसल 4 से 10 मई 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक दो दिन बंद रहेंगे, जिससे ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं.
किन दिनों बंद रहेंगे बैंक?
RBI के मुताबिक, 4 से 10 मई के बीच दो दिन बैंक बंद रहेंगे. 9 मई को रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण केवल कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे, बाकी देश में बैंक खुले रहेंगे. वहीं 10 मई दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
मई में कुल कितनी छुट्टियां?
आरबीआई के अनुसार मई 2026 में कुल 6 बैंक छुट्टियां हैं. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार शामिल हैं. इस दौरान State Bank of India, HDFC Bank, ICICI Bank सहित सभी सरकारी और निजी बैंक प्रभावित रहते हैं.
अलग-अलग राज्यों में अलग हो सकती है छुट्टी?
भारत में बैंक छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होती हैं. कई बार यह स्थानीय त्योहारों और राज्य स्तर की छुट्टियों पर निर्भर करती हैं. इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी बैंक ब्रांच या आरबीआई की आधिकारिक लिस्ट जरूर चेक करें. आम तौर पर बैंक हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं. जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है. इसके अलावा सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं.
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
भले ही बैंक शाखाएं बंद रहें, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेजने और प्राप्त करने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं. इसके अलावा NEFT और RTGS जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी मेंटेनेंस के कारण सेवाओं में अस्थायी रुकावट आ सकती है, जिसकी जानकारी बैंक पहले ही दे देते हैं.
इसे भी पढ़ें- ₹22,000 करोड़ के दबाव में एयर इंडिया! घाटे और पश्चिम एशिया संकट के बीच उड़ानों में कटौती, समझिए पूरा मामला