Bank Strike: 12 फरवरी को बैंक खुलेगा या रहेगा बंद? बैंक यूनियनों ने किया पूरे देश में हड़ताल का ऐलान
12 फरवरी को देशभर में बैंक कर्मचारियों की ऑल-इंडिया हड़ताल है, जिस वजह से कई बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से किसी ऑफिशियल छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन बड़े सरकारी बैंक पहले ही ग्राहकों को संभावित असर को लेकर अलर्ट कर चुके हैं.
अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो अलर्ट हो जाएं. 12 फरवरी को देशभर में बैंक कर्मचारियों की ऑल-इंडिया हड़ताल बुलाई गई है, जिसकी वजह से कई बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. हालांकि, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से किसी ऑफिशियल छुट्टी का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन बड़े सरकारी बैंक पहले ही ग्राहकों को संभावित असर को लेकर अलर्ट कर चुके हैं.
कौन- कौन से यूनियन हड़ताल में रहेंगे शामिल ?
12 फरवरी 2026 को देशभर में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल आयोजित की है. इस हड़ताल का नेतृत्व प्रमुख बैंक संगठनों ने किया है, जिनमें ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) शामिल हैं. इसके अलावा देश के 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (CTUs) ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया है.
हड़ताल के पीछे मुख्य कारण
इस हड़ताल का प्रमुख मुद्दा सरकार द्वारा नवंबर में अधिसूचित किए गए चार नए श्रम कानून हैं. इन नए नियमों के जरिए 29 पुराने श्रम कानूनों में बदलाव किया जा रहा है. बैंक यूनियनों का कहना है कि ये नए कानून कर्मचारियों के अधिकारों को कमजोर कर सकते हैं और ट्रेड यूनियन बनाना कठिन बना सकते हैं. इसके साथ ही बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिन का वर्किंग डे और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस की मांग भी उठा रहे हैं. यूनियनों का मानना है कि ये मांगें कर्मचारियों के हित और कार्यकुशलता दोनों के लिए जरूरी हैं.
ग्राहकों पर क्या असर पड़ सकता है
अगर हड़ताल व्यापक स्तर पर सफल रही, तो शाखा सेवाएं, काउंटर ट्रांजैक्शन और कुछ बैंकिंग ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं यानी बैंक ब्रांच खुले होने के बावजूद सामान्य कामकाज में देरी या बाधा देखने को मिल सकती है. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे इंटरनेट बैंकिंग, UPI और मोबाइल ऐप सामान्य रूप से चलने की संभावना रहती है.
बैंकों की ओर से क्या कहा गया है
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ग्राहकों को पहले ही अलर्ट जारी किया है. बैंक ने स्पष्ट किया है कि बैंकिंग सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हो सकती हैं. Bank of Baroda ने भी BSE को दी गई सूचना में कहा है कि बैंक ब्रांच और ऑफिस सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। लेकिन हड़ताल की स्थिति में काम प्रभावित हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Aye Finance IPO का सब्सक्रिप्शन हुआ बंद, निवेशकों ने दिया मिला-जुला रिस्पॉन्स; जानें GMP क्या दे रहा संकेत
Latest Stories
बिना पूछे बेचा गया बीमा या कार्ड? RBI के नए नियम बदल देंगे बैंकों की सेल्स रणनीति, जानें किन बातों पर सख्ती की तैयारी
वित्त वर्ष 2027 में राज्यों को 25 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी सरकार, वित्त मंत्री सीतारमण ने दी जानकारी
नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 9.4% बढ़कर 19.43 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, जानें- कॉरपोरेट Tax का आंकड़ा
