Aye Finance IPO का सब्सक्रिप्शन हुआ बंद, निवेशकों ने दिया मिला-जुला रिस्पॉन्स; जानें GMP क्या दे रहा संकेत

Aye Finance IPO का सब्सक्रिप्शन 11 फरवरी को बंद हो गया है और निवेशकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. NSE के आंकड़ों के मुताबिक यह आईपीओ कुल 0.97 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जिसमें QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग देखी गई. अब निवेशकों की नजर GMP पर टिकी है.

Aye Finance ipo Image Credit: money9 live/ AI image

Aye Finance IPO: देश की नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Aye Finance Ltd का IPO आज 11 फरवरी को बंद हो गया है. इस IPO को निवेशकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 9 फरवरी को खुला था. अब जब इसका सब्सक्रिप्शन बंद हो चुका है, तो जीएमपी का हाल जानना भी जरूरी हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरे और आखिरी दिन तक यह Aye Finance IPO कितना सब्सक्राइब हुआ है और इसका जीएमपी क्या संकेत दे रहा है.

कितना हुआ सब्सक्राइब

NSE के आंकड़ों के मुताबिक यह IPO कुल 0.97 गुना ही सब्सक्राइब हुआ है. 4,55,32,785 शेयरों के मुकाबले 4,42,21,288 शेयरों की बोलियां प्राप्त हुई हैं. Aye Finance IPO सबसे ज्यादा क्यूआईबी कैटेगरी में 1.50 गुना सब्सक्राइब हुआ है. वहीं एनआईआई कैटेगरी में 0.05 गुना और रिटेल कैटेगरी में 0.77 गुना सब्सक्रिप्शन दर्ज किया गया है.

इश्यू साइज, प्राइस बैंड और शेयर डिटेल

Aye Finance IPO का कुल साइज 1,010 करोड़ रुपये का है. इसमें 710 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है, जबकि 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है. ओएफएस के तहत अल्फा वेव इंडिया वन एलपी, कैपिटल जी एलपी, विक्रम जेटली, एलजीटी कैपिटल इन्वेस्ट मॉरीशस पीसीसी विद सेल ई वीपी और एमएजे इन्वेस्ट फाइनेंशियल इनक्लूजन फंड टू केएस जैसे मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं. IPO का प्राइस बैंड 122 रुपये से 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था. निवेशकों के लिए एक लॉट में 116 शेयर रखे गए थे.

अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

Aye Finance IPO का अलॉटमेंट 12 फरवरी 2026 को फाइनल होने की संभावना है. जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. कंपनी के शेयर 16 फरवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाले हैं.

कैसा है GMP का हाल

Aye Finance IPO के जीएमपी में आज मामूली तेजी देखने को मिली है. इन्वेस्टरगेन के मुताबिक इसका जीएमपी 0.35 रुपये पर पहुंच गया है. ऐसे में निवेशकों को करीब 0.27 फीसदी के लिस्टिंग गेन का संकेत मिल रहा है. जीएमपी के आधार पर रिटेल निवेशकों को लगभग 40 रुपये के लिस्टिंग गेन की उम्मीद जताई जा रही है.

कंपनी का बिजनेस और फंड का इस्तेमाल

Aye Finance को मिडल लेयर NBFC के रूप में वर्गीकृत किया गया है. कंपनी का मुख्य फोकस माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज यानी एमएसई को लोन देने पर है. सितंबर 2025 तक कंपनी 18 राज्यों और 3 यूनियन टेरिटरीज में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी है. IPO से मिलने वाले फ्रेश इश्यू के पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने, बिजनेस एक्सपेंशन और एसेट बेस बढ़ाने के लिए करेगी. इससे भविष्य में लोन बुक के विस्तार में मदद मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: SME प्लेटफॉर्म पर सख्ती बढ़ाएगा SEBI, निवेशकों की सुरक्षा के साथ आसान होंगे नियम, जानें सेबी चीफ ने क्या बताया

डिसक्लेमर: इस खबर में GMP से संबंधित जानकारी दी गई है. मनी9लाइव का GMP तय करने से कोई संबंध नहीं है. मनी9लाइव निवेशकों को यह भी सचेत करता है कि केवल जीएमपी के आधार पर निवेश पर फैसला नहीं करें. निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल जरूर देखें और एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.