गियर बॉक्स बनाने वाली ये कंपनी ला रही IPO, बेचे जाएंगे 46998959 शेयर, SEBI के पास दाखिल किए पेपर
Bonfiglioli Transmissions ने अपने IPO के लिए SEBI के पास DRHP दाखिल किया है. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसमें प्रमोटर की ओरसे शेयर बेचा जाएगा. इसकी लिस्टिंग NSE और BSE पर होगी. तो कब तक आएगा आईपीओ, क्या है इसकी डिटेल, यहां देखें.
Bonfiglioli Transmissions IPO: प्रीमियर गियरमोटर डिजाइनर और निर्माता Bonfiglioli Transmissions जल्द ही मार्केट में अपना प्रारंभिक पब्लिक ऑफर यानी IPO बाजार में उतारने वाली है. इसके लिए बाजार नियामक SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसे प्रमोटर कंपनी Bonfiglioli S.p.A. बेचेगी.
कितने शेयर बिकेंगे?
कंपनी के प्रस्तावित इश्यू में कुल 4,69,98,959 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. चूंकि इसमें कोई फ्रेश इश्यू शामिल नहीं है, इसलिए IPO से जुटाई गई पूरी रकम प्रमोटर को जाएगी. कंपनी का कहना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से उसकी ब्रांड इमेज और बाजार में पहचान मजबूत होगी. साथ ही निवेशकों को शेयरों में तरलता और पब्लिक मार्केट उपलब्ध होगा.
कौन करेगा इश्यू मैनेज?
इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर Axis Capital, ICICI Securities, Jefferies India और BNP Paribas होंगे. MUFG Intime India प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है.
कंपनी के शेयर NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे.
अलॉटमेंट रेशियो
अलॉटमेंट स्ट्रक्चर के अनुसार, 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15 प्रतिशत नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए और 35 प्रतिशत रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा.
बोर्ड में मजबूती
कंपनी ने अपने बोर्ड को भी मजबूत किया है. रविंद्र पिशारोडी को चेयरपर्सन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. वहीं रोसेला शियाविनी और सुंदरासन अनंतनारायणन को भी इंडिपेंडेंट डायरेक्टर बनाया गया है.
कंपनी क्या करती है?
Bonfiglioli Transmissions भारत की अग्रणी टेक्नोलॉजी आधारित मैकेनिकल और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन कंपनियों में से एक है. कंपनी अत्याधुनिक और उच्च सटीकता वाले गियरबॉक्स और ड्राइव सिस्टम बनाती है, जिनका उपयोग कई उद्योगों में मिशन-क्रिटिकल एक्प्लिकेशन्स में होता है. कंपनी के तीन प्रमुख बिजनेस वर्टिकल हैं. इनमें इंडस्ट्री और ऑटोमेशन सॉल्यूशंस, मोबिलिटी और विंड इंडस्ट्रीज, और Selcom Group शामिल है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Fractal Analytics vs Aye Finance IPO: पहले दिन किसे मिला ज्यादा रिस्पॉन्स, जानें GMP का हाल
अगले हफ्ते फ्रैक्टल एनालिटिक्स समेत खुलेंगे 3 नए IPO, 3871 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी, जानें क्या इशारा कर रहा GMP
NSE IPO से होगी मेगा कमाई! जानें कैसे दमानी और अजीम प्रेमजी के लिए खुलेगी 20 हजार करोड़ रुपये की वैल्यू
