बेंगलुरु में बिजली महंगी, मई से बढ़ेगा बिल; जानें कितना देना होगा ज्यादा

बिजली बिल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस महीने से बिजली की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसके बाद BESCOM ने नई दरें लागू कर दी हैं.

बिजली बिल महंगा Image Credit: Money9live/Canva

Electricity prices in Bengaluru Hike: बेंगलुरु के लोगों के लिए बिजली बिल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस महीने से बिजली की कीमतें बढ़ गई हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा. कर्नाटक इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने इस बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसके बाद BESCOM ने नई दरें लागू कर दी हैं. अब हर यूनिट पर पहले से ज्यादा पैसा देना होगा.

हालांकि यह बढ़ोतरी एक बार में नहीं ली जाएगी, बल्कि धीरे-धीरे बिल में जोड़ी जाएगी. यानी आने वाले महीनों में आपका बिजली बिल थोड़ा-थोड़ा बढ़ेगा. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आपको हर महीने कितना ज्यादा भुगतान करना होगा और इस बढ़ोतरी की वजह क्या है.

कितनी बढ़ी बिजली की कीमत

मिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार अब बिजली के हर यूनिट पर 56 पैसे ज्यादा देने होंगे. इससे पहले मार्च में भी 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी हुई थी. यानी कुल मिलाकर बिजली पहले से महंगी हो चुकी है. अगर आप हर महीने 250 यूनिट बिजली इस्तेमाल करते हैं. तो आपका बिल करीब 140 रुपए ज्यादा आएगा. 12 महीने में यह करीब 1680 रुपए हो जाएगा. अगर आप 100 से 200 यूनिट इस्तेमाल करते हैं. तो हर महीने 56 से 112 रुपए ज्यादा देना होगा. साल भर में यह 672 से 1344 रुपए तक हो सकता है.

कैसे वसूली जाएगी यह रकम

यह पैसा एक साथ नहीं लिया जाएगा. इसे “true-up charge” के रूप में 12 महीनों में लिया जाएगा. बिल में यह अलग से दिखाई देगा. बिजली कंपनी को पिछले साल घाटा हुआ था. उसी नुकसान की भरपाई के लिए यह बढ़ोतरी की गई है. असल खर्च और अनुमानित कमाई में अंतर आ गया था.

कैसे कम करें बिजली बिल

आप कुछ आसान तरीके अपनाकर बिल कम कर सकते हैं. बेकार में प्लग लगे उपकरण निकाल दें TV, चार्जर और किचन उपकरण बंद रखें. इस्तेमाल न होने पर स्विच ऑफ करें कई उपकरण बंद होने के बाद भी बिजली खर्च करते रहते हैं. इन्हें “वैंपायर डिवाइस” कहा जाता है. ये साल भर में 300 से 1000 रुपए तक का खर्च बढ़ा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Suzlon Energy vs Inox Wind: कौन सा शेयर देगा बेहतर रिटर्न? टारगेट और परफॉर्मेंस का पूरा हिसाब

Latest Stories