अडानी ग्रुप को बड़ी राहत: गौतम अडानी और सागर अडानी देंगे करोड़ों डॉलर, SEC केस सुलझाने की तैयारी!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) भी इस मामले से जुड़े आपराधिक आरोप वापस लेने पर विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो अडानी समूह के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से दोबारा निवेश जुटाना आसान हो सकता है. जानकारों का मानना है कि इस समझौते के बाद समूह अपने बड़े विस्तार योजनाओं और नए प्रोजेक्ट्स पर फिर से तेजी से काम कर सकता है.

गौतम अडानी ने अमेरिका की मार्केट रेगुलेटर U.S. Securities and Exchange Commission (SEC) के साथ चल रहे धोखाधड़ी मामले को सुलझाने के लिए 60 लाख डॉलर देने पर सहमति जताई है. वहीं, उनके भतीजे सागर अडानी 1.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करेंगे. अगर यह समझौता अंतिम रूप ले लेता है, तो यह Adani Group के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है. समूह के कारोबार कोयला खनन, बिजली, एयरपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई क्षेत्रों में फैले हुए हैं.
क्या हैं आरोप?
SEC ने नवंबर 2024 में मामला दर्ज करते हुए आरोप लगाया था कि गौतम अडानी ने भारत में बड़े सोलर प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने या रिश्वत का वादा करने की योजना बनाई.
जांच एजेंसी के अनुसार, इसी दौरान Adani Green Energy ने अमेरिकी निवेशकों से 75 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए बॉन्ड जारी किए और कंपनी की ओर से यह दावा किया गया कि वह भ्रष्टाचार-रोधी नियमों का पूरी तरह पालन करती है. SEC का कहना है कि यह जानकारी भ्रामक और गलत थी.
कंपनी ने आरोपों से किया था इनकार
मामला सामने आने के बाद Adani Group ने अमेरिकी एजेंसियों के आरोपों को खारिज किया था. हालांकि, अब समझौते की दिशा में बढ़ते कदम को समूह के लिए पॉजिटिव माना जा रहा है.
आपराधिक मामला भी हो सकता है खत्म
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) भी इस मामले से जुड़े आपराधिक आरोप वापस लेने पर विचार कर रहा है. अगर ऐसा होता है, तो अडानी समूह के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार से दोबारा निवेश जुटाना आसान हो सकता है. जानकारों का मानना है कि इस समझौते के बाद समूह अपने बड़े विस्तार योजनाओं और नए प्रोजेक्ट्स पर फिर से तेजी से काम कर सकता है.
अडानी ग्रुप के शेयरों में दिखेगी हलचल
| SCRIP | BSE PRICE (Rs) |
| ACC | 1,377.90 |
| ADANI ENERGY SOLUTIONS | 1,318.55 |
| ADANI ENTERPRISES | 2,713.55 |
| ADANI GREEN ENERGY | 1,415.80 |
| ADANI PORTS & SEZ | 1,773.20 |
| ADANI POWER | 224.55 |
| ADANI TOTAL GAS | 612.70 |
| AMBUJA CEMENT | 444.00 |
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.