Stocks to Watch : Tata Motors, United Spirits, JSW Steel समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!

कई कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिनके आधार पर उनके शेयर आज फोकस में रह सकते हैं. कुछ कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ के नतीजे कमजोर रहे. ऐसे में इन शेयरों में आज कारोबार के दौरान अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

स्टॉक्स टू वाच. Image Credit: Canva

पिछले कारोबारी सत्र में बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली थी. अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या आज, 15 मई को भी यह रफ्तार बरकरार रहती है या बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिलती है. इस बीच कई कंपनियों ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं, जिनके आधार पर उनके शेयर आज फोकस में रह सकते हैं. कुछ कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ के नतीजे कमजोर रहे. ऐसे में इन शेयरों में आज कारोबार के दौरान अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है.

Voltas

Voltas ने चौथी तिमाही में मिले-जुले नतीजे पेश किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट 51.8 फीसदी गिरकर 116.2 करोड़ रुपये रह गया. रेवेन्यू मामूली 2.5 फीसदी बढ़कर 4,887.8 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 33.7 फीसदी घटकर 220.7 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 4.5 फीसदी पर आ गया. कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा भी की है.

Muthoot Finance

Muthoot Finance ने मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दोगुने से ज्यादा बढ़कर 3,086 करोड़ रुपये पहुंच गया. वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 79 फीसदी की तेजी के साथ 5,193.4 करोड़ रुपये रही.

JSW Steel

JSW Steel ने बेहतर स्टील कीमतों और मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन के दम पर शानदार नतीजे पेश किए. कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.2 फीसदी बढ़कर 51,180 करोड़ रुपये पहुंच गया. रेवेन्यू, EBITDA और ऑपरेटिंग मार्जिन बाजार अनुमान से बेहतर रहे.

Tata Motors

Tata Motors के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस का चौथी तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 43.3 फीसदी बढ़कर 18,598 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA 29.3 फीसदी बढ़कर 1,059 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 5.7 फीसदी रह गया, जो एक साल पहले 6.3 फीसदी था. वहीं, कंपनी की लग्जरी कार यूनिट Jaguar Land Rover का Q4 रेवेन्यू 11.1 फीसदी गिरकर 6.9 बिलियन पाउंड रहा. कंपनी का EBITDA मार्जिन 14 फीसदी दर्ज किया गया.

United Spirits

United Spirits का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 539 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू 3.7 फीसदी बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये पहुंचा. EBITDA 16.3 फीसदी बढ़कर 593 करोड़ रुपये रहा, जबकि EBITDA मार्जिन बढ़कर 19.4 फीसदी हो गया. बोर्ड ने 11 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

Dilip Buildcon

Dilip Buildcon का प्रदर्शन कमजोर रहा. कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 63.7 फीसदी गिरकर 62.05 करोड़ रुपये रह गया. वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 25.7 फीसदी घटकर 2,299.8 करोड़ रुपये पर आ गया.

Apollo Tyres

Apollo Tyres ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 631 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 185 करोड़ रुपये था. रेवेन्यू 14 फीसदी बढ़कर 7,336 करोड़ रुपये और EBITDA 28 फीसदी बढ़कर 1,069 करोड़ रुपये रहा. EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 14.6 फीसदी हो गया.

Kirloskar Oil Engines

Kirloskar Oil Engines का नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 158.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 21 फीसदी बढ़कर 2,116.2 करोड़ रुपये रहा. EBITDA 19.8 फीसदी बढ़कर 375.5 करोड़ रुपये पहुंचा, जबकि EBITDA मार्जिन 18 फीसदी पर स्थिर रहा. बोर्ड ने 4.5 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है.

LT Foods

LT Foods ने मिले-जुले नतीजे पेश किए. कंपनी का नेट प्रॉफिट 15.5 फीसदी घटकर 135.7 करोड़ रुपये रह गया. हालांकि, रेवेन्यू 30.4 फीसदी बढ़कर 2,906.7 करोड़ रुपये पहुंचा. EBITDA में हल्की बढ़त रही, लेकिन EBITDA मार्जिन घटकर 9.3 फीसदी पर आ गया.

KRBL

India Gate ब्रांड के तहत बासमती चावल कारोबार करने वाली KRBL का नेट प्रॉफिट चौथी तिमाही में मामूली बढ़त के साथ 155.4 करोड़ रुपये रहा. कंपनी का रेवेन्यू 5.8 फीसदी बढ़कर 1,525.5 करोड़ रुपये पहुंच गया. EBITDA में भी बढ़त दर्ज की गई, हालांकि EBITDA मार्जिन घटकर 15 फीसदी रह गया.

इसे भी पढ़ें- इस फार्मा शेयर पर Emkay बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, वहीं Elara ने घटाई रेटिंग, जानें कहां जाएगा स्टॉक?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.