दिल्ली से मुंबई तक महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें किस शहर में कितने बढ़े दाम

तेल कंपनियों ने 15 मई से पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतों के बाद दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में लोगों की जेब पर असर बढ़ेगा. इसका असर ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें. Image Credit: @Tv9

Petrol Diesel Price : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. तेल कंपनियों ने 15 मई से पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है. कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपये की कमजोरी के कारण यह फैसला लिया गया है. इस बढ़ोतरी का असर सीधे आम आदमी की जेब और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है. इससे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है.

दिल्ली समेत बड़े शहरों में बढ़े दाम

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. चेन्नई में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

शहरपेट्रोल (रु./लीटर)डीजल (रु./लीटर)
दिल्ली97.7790.67
मुंबई106.6893.14
कोलकाता108.7495.13
चेन्नई103.6795.25
Source – Indian Oil

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

तेल कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई है, जिससे तेल आयात महंगा हो गया है. कंपनियों का कहना है कि उन्होंने बढ़ी हुई लागत का केवल एक हिस्सा ही ग्राहकों पर डाला है ताकि लोगों पर अचानक ज्यादा बोझ न पड़े.

महंगाई पर पड़ सकता है असर

पेट्रोल और डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ेगी. इसका असर खाने-पीने की चीजों, सब्जियों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है.

यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका! पेट्रोल और डीजल ₹3 महंगा, जानें नई कीमतें