Reliance ADA ग्रुप से जुड़े मामलों में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई में 17 जगहों पर छापेमारी
CBI ने Reliance ADA Group से जुड़े तीन मामलों में मुंबई के 17 स्थानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई Reliance Telecom, Reliance Commercial Finance और Reliance Home Finance से जुड़े मामलों में की गई. जांच एजेंसी के अनुसार बैंकों और एलआईसी को करीब 27337 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप है.
CBI Raid Reliance ADA Group: CBI ने शनिवार को Reliance ADA ग्रुप से जुड़े तीन मामलों में बड़ी कार्रवाई की. जांच एजेंसी ने मुंबई में 17 अलग- अलग जगहों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई Reliance Telecom Limited, Reliance Commercial Finance Limited और Reliance Home Finance Limited से जुड़े मामलों में की गई. अधिकारियों के अनुसार इन मामलों में बैंकों और LIC को हजारों करोड़ रुपये का नुकसान होने का आरोप है. जांच एजेंसी ने कई डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं.
तीन कंपनियों से जुड़े मामलों की जांच
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, CBI ने जिन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है उनमें Reliance Telecom Limited, Reliance Commercial Finance Limited और Reliance Home Finance Limited शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार इन कंपनियों और इनके निदेशकों के खिलाफ तीन अलग- अलग मामले दर्ज किए गए हैं. जांच एजेंसी का आरोप है कि बैंक फंड्स के गलत इस्तेमाल और फंड डायवर्जन से जुड़े लेनदेन किए गए. इसी आधार पर मुंबई की विशेष अदालत से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की गई.
17 जगहों पर हुई तलाशी
CBI अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी निर्देशकों के घरों और कुछ इंटरमीडियरी कंपनियों के दफ्तरों में की गई. जांच एजेंसी का कहना है कि इन कंपनियों के खातों का इस्तेमाल बैंक फंड्स को दूसरी जगह भेजने के लिए किया गया. तलाशी के दौरान कई अहम डॉक्यूमेंट और रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार कई इंटरमीडियरी कंपनियां एक ही पते से आपरेट होती मिलीं. जांच एजेंसी अब इन कंपनियों के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- दिन की बची सोलर बिजली अब रात में आएगी काम, गुजरात का नया एनर्जी प्लान; 870 मेगावाट बैटरी बैकअप नेटवर्क शुरू
27337 करोड़ रुपये के नुकसान का आरोप
CBI के अनुसार इन मामलों में बैंकों और LIC को कुल 27337 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आरोप है. जांच एजेंसी ने बताया कि यह मामले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और LIC की शिकायतों के आधार पर दर्ज किए गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि Reliance ग्रुप से जुड़े कुल सात मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें हजारों करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी की जांच चल रही है.
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
CBI इससे पहले भी Reliance ग्रुप से जुड़े मामलों में कई जगहों पर तलाशी ले चुकी है. पिछले कुछ महीनों में एजेंसी ने 14 स्थानों पर छापेमारी की थी. इसी मामले में 24 अप्रैल को RCom के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया था. इनमें संयुक्त अध्यक्ष डी विश्वनाथ और उपाध्यक्ष अनिल काल्या शामिल हैं. जांच एजेंसी का आरोप है कि दोनों बैंकिंग ऑपरेशन और फंड उपयोग से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही जांच
CBI ने कहा है कि Reliance ग्रुप से जुड़े मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है. फिलहाल गिरफ्तार दोनों अधिकारी न्यायिक हिरासत में हैं. जांच एजेंसी लगातार डॉक्यूमेंटों और वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि कंपनियों की तरफ से इस कार्रवाई पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Latest Stories
भारत में नेचुरल गैस को लेकर बड़ा फैसला, केंद्र ने खत्म किया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या बदला
देश का सबसे बड़ा कंजम्प्शन हब कौन? इस शहर ने मुंबई और बेंगलुरु को भी छोड़ा पीछे; नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
अगले सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, 6 से 12 जुलाई के बीच ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
