खरीदना है 5 Kg वाला सिलेंडर, एजेंसी पर ले जाएं ये 2 कागज, देने होंगे 1540 रुपये; 15 दिन में होगा रिफिल
5 किलो वाला छोटा गैस सिलेंडर काफी चर्चा में आ गया है. खासकर बाहर काम करने वाले मजदूर, स्टूडेंट और किराए पर रहने वाले लोगों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ी है. ऐसे में सवाल यह है कि यह छोटा सिलेंडर कैसे मिलेगा और इसका प्रोसेस क्या है. आइए जानते हैं.

How to Buy 5kg LPG Cylinder: पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब सीधे हमारे किचन तक पहुंचने लगा है. देश के कई हिस्सों से एलपीजी की सप्लाई को लेकर दिक्कतों की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि सरकार लगातार सप्लाई बनाए रखने का भरोसा दे रही है और अलग-अलग नियमों के तहत गैस डिस्ट्रीब्यूशन भी जारी है.
इसी बीच 5 किलो वाला छोटा गैस सिलेंडर काफी चर्चा में आ गया है. खासकर बाहर काम करने वाले मजदूर, स्टूडेंट और किराए पर रहने वाले लोगों के बीच इसकी मांग तेजी से बढ़ी है. ऐसे में सवाल यह है कि यह छोटा सिलेंडर कैसे मिलेगा और इसका प्रोसेस क्या है. इस पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए मनी9 लाइव की टीम ने नोएडा स्थित एक गैंस एजेंसी पर जाकर 5 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर खरीदा. इस दौरान कौन से कागज की जरूरत पड़ी और कितने पैसे हमने दिए. यह सब हम आपको बताएंगे.
अलग-अलग नामों से मिलता है 5 किलो का सिलेंडर
भारत की तीन बड़ी तेल कंपनियां Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum इस 5 किलो सिलेंडर को अलग-अलग नाम से बेचती हैं. इनमें,
- इंडियन ऑयल इसे “छोटू” (Chhotu) कहता है.
- भारत पेट्रोलियम इसे “भारत गैस मिनी” (Bharatgas Mini) नाम से देता है.
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम इसे “एचपी गैस अप्पू” (HP Gas Appu) के नाम से उपलब्ध कराता है.
5 किलो के सिलेंडर को बुक कराने का क्या है तरीका ?
सबसे पहले आपको कोई नजदीकी गैस विक्रेता ढूंढना होगा. यह सिलेंडर आपको इन जगहों पर आसानी से मिल जाएगा:
- Indian Oil Corporation (Indane) के डिस्ट्रीब्यूटर
- Bharat Petroleum (Bharat Gas) के आउटलेट
- Hindustan Petroleum (HP Gas) के डिस्ट्रीब्यूटर
- लोकल मार्केट
रिफिल कैसे होगा ?
जब गैस खत्म हो जाए, तो आपको नया सिलेंडर लेने की जरूरत नहीं होती. आप देश के किसी भी शहर में किसी भी अधिकृत पॉइंट ऑफ सेल (POS) या डिस्ट्रीब्यूटर से जाकर आसानी से 15 दिन बाद रिफिल करवा सकते हैं.
कितना लगती है सिक्योरिटी मनी ?
अगर आप 5 किलो वाला मिनी LPG सिलेंडर लेते हैं, तो आपको शुरुआत में थोड़ी सिक्योरिटी मनी देनी पड़ेगी. आपको पहले लगभग 1000 जमा करने होते हैं. यह पैसा सिलेंडर की सुरक्षा के लिए होता है, ताकि अगर सिलेंडर खराब या गायब हो जाए तो कंपनी का नुकसान कवर हो सके. नोएडा सेक्टर 15 में इस मिनी सिलेंडर की गैस की कीमत करीब 540 है.
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगते हैं?
इस सिलेंडर को लेने के लिए आपको ज्यादा कागज नहीं देने पड़ते हैं. इसके लिए केवल दो पहचान पत्र आधार कार्ड और पैन कार्ड की आवश्यकता होती है. यही वजह है कि यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो बार-बार शहर बदलते रहते हैं.
इसे भी पढ़ें- ₹30 से ₹600 तक कीमत, इन 10 इंफ्रा स्टॉक में आने वाली है मेगा रैली! ब्रोकरेज ने कहा- ‘फटाक से खरीद लो’