बारामती हादसे के बाद DGCA का सख्त रुख, 14 चार्टर कंपनियों का स्पेशल ऑडिट शुरू, इन कंपनियों की होगी जांच

बारामती विमान हादसे के बाद डीजीसीए ने 14 चार्टर और नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटरों का विशेष सुरक्षा ऑडिट शुरू किया है. यह जांच 9 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी. हादसे में बॉम्बार्डियर लियरजेट 45 क्रैश हुआ था जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई.

DGCA Safety Audit: कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के प्राइवेट जेट हादसे में मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में कुल 5 लोगों की जान गई. इस घटना के बाद देश में प्राइवेट जेट की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे. अब इस मामले में नागरिक उड्डयन नियामक DGCA ने सख्त कदम उठाते हुए 14 चार्टर और नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट ऑपरेटरों का स्पेशल सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश दिया है. यह प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 25 फरवरी तक चलेगी.

VSR Ventures की होगी विशेष जांच

जिस प्राइवेट जेट में हादसा हुआ वह VSR Ventures कंपनी का था. DGCA ने अपने आदेश में इस कंपनी पर खास फोकस किया है और इसके लिए अलग से स्पेशल सुरक्षा ऑडिट का निर्देश दिया है. कंपनी को 15 फरवरी तक जांच रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है. जांच में ऑपरेशन प्रक्रिया और विमान की एयरवर्दीनेस की गहन समीक्षा की जाएगी.

अन्य ऑपरेटरों की भी होगी जांच

DGCA के आदेश में Air Charter Services, Global Vectra Helicorp, Karnavati Aviation और सरकारी कंपनी Pawan Hans समेत कई कंपनियों के नाम शामिल हैं. Redbird Airways भी जांच लिस्ट में है. सभी कंपनियों के लिए अलग- अलग ऑडिट टीम बनाई गई है. टीमों को जांच पूरी होने के 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी.

रेडबर्ड की इमरजेंसी लैंडिंग से बढ़ी चिंता

8 फरवरी को Redbird Training Academy का Cessna 172 विमान विजयपुरा के पास आपात लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ था. बताया गया कि विमान में ईंधन की कमी हो गई थी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई.

ये भी पढ़ें- 27 फरवरी को बैंक हड़ताल, लेकिन खुले रहेंगे ये 9 बैंक, HDFC से लेकर ICICI के कामकाज पर नहीं होगा असर, देखें पूरी लिस्ट

तेजी से बढ़ रहे चार्टर सेक्टर पर सख्ती

देश में चार्टर और नॉन शेड्यूल्ड एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में DGCA अब सुरक्षा स्टैंडर्ड के पालन को लेकर ज्यादा सख्ती बरत रहा है. इस स्पेशल ऑडिट का मकसद चार्टर एविएशन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और यात्रियों का भरोसा बहाल करना है.

Latest Stories

क्रिटिकल मिनरल पर बड़ा खेल करेगा भारत, USA-EU ट्रेड डील के बीच इस देश पर लगाया दांव, जल्द आएगी खुशखबरी

12 फरवरी को बैंक हड़ताल, लेकिन खुले रहेंगे ये 9 बैंक, HDFC से लेकर ICICI के कामकाज पर नहीं होगा असर, देखें पूरी लिस्ट

Gold Silver Rate Today 11-02-2026: सोना-चांदी में चमक लौटी, MCX पर गोल्ड ₹1,58,436 पर पहुंचा, सिल्वर ₹8000 हुआ महंगा

अमेरिका ने India-USA ट्रेड डील में किया बड़ा बदलाव, फैक्टशीट से हटाई दाल; $500 अरब की खरीद अब सिर्फ इरादा, डिजिटल टैक्स भी हटा

₹3.25 लाख करोड़ की डील से मिलेंगे 114 राफेल, वायुसेना को बड़ा बूस्ट, चीन-पाक की चुनौती के बीच सरकार की बड़ी तैयारी

SBI समेत बड़े बैंकों की 12 फरवरी को देशभर में हड़ताल, बैंकों ने ग्राहकों को दी चेतावनी, प्रभावित हो सकती है सेवाएं