महंगा सोना तो ज्यादा मिल रहा है लोन, लेते समय इन 7 बातों को ना करें इग्नोर; नहीं तो हो सकता है नुकसान
गोल्ड लोन लेने से पहले केवल सोने का वजन नहीं, बल्कि उसकी शुद्धता, मौजूदा गोल्ड रेट, ब्याज दर और लोन टू वैल्यू रेशियो को समझना जरूरी है. सोने की कीमत जितनी अधिक होगी, उतनी ज्यादा लोन अमाउंट मिलने की संभावना रहती है. आरबीआई के नियमों के अनुसार अधिकतम 85 फीसदी तक लोन मिल सकता है.
Gold Loan: सोने की बढ़ती कीमतों के बीच गोल्ड लोन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. जरूरत के समय लोग अपने सोने के बदले आसानी से कर्ज ले सकते हैं. हालांकि गोल्ड लोन लेने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझना जरूरी है. अगर आप गोल्ड रेट, लोन टू वैल्यू, रेशियो, सोने की शुद्धता और ब्याज दर जैसी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, तो आपकी लोन पात्रता और मिलने वाली रकम प्रभावित हो सकती है. ऐसे में गोल्ड लोन लेने से पहले पूरी जानकारी होना जरूरी है.
गोल्ड रेट पर निर्भर करता है लोन अमाउंट
गोल्ड लोन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सोने की कीमत की होती है. जितनी अधिक सोने की कीमत होगी, उतनी ही ज्यादा लोन राशि मिलने की संभावना रहती है. हालांकि बैंक और वित्तीय संस्थान बाजार में चल रहे तत्काल भाव के बजाय IBJA या मान्यता प्राप्त एक्सचेंज के तय मानकों के आधार पर सोने का वैल्यू करते हैं. इसलिए आवेदन से पहले अपने शहर का गोल्ड रेट जरूर जांच लें.
सोने की शुद्धता भी करती है असर
लोन की राशि केवल वजन पर नहीं बल्कि सोने की शुद्धता पर भी निर्भर करती है. आमतौर पर 18 कैरेट से 22 कैरेट तक के गहने और 24 कैरेट तक के गोल्ड कॉइन लोन के लिए स्वीकार किए जाते हैं. ज्यादा शुद्ध सोने पर अधिक वैल्यू मिलता है और इससे लोन राशि बढ़ सकती है. पत्थर या अन्य सजावट वाले गहनों में केवल सोने के हिस्से का ही वैल्यू माना जाता है.
LTV रेशियो को समझना जरूरी
भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार गोल्ड लोन पर अधिकतम 85 फीसदी तक लोन टू वैल्यू रेशियो लागू होता है. इसका मतलब है कि यदि आपके सोने का वैल्यू 2 लाख रुपये है, तो आपको अधिकतम 1.70 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. इसलिए सोने की कुल कीमत और मिलने वाले लोन में अंतर को समझना जरूरी है.
आवेदन से पहले करें लोन कैलकुलेशन
गोल्ड लोन लेने से पहले ऑनलाइन गोल्ड लोन कैलकुलेटर का यूज करना फायदेमंद हो सकता है. इसमें सोने का वजन और शुद्धता दर्ज करके संभावित लोन राशि का अनुमान लगाया जा सकता है. इससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि जरूरत के अनुसार कितना लोन मिल सकता है.
ब्याज दर और शर्तों की तुलना करें
गोल्ड लोन लेने से पहले अलग- अलग बैंकों और वित्तीय संस्थानों की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करनी चाहिए. केवल अधिक लोन राशि देखकर फैसला न लें. प्रोसेसिंग फीस, भुगतान अवधि और समय से पहले लोन चुकाने के नियमों को भी समझना जरूरी है.
आवेदन के समय रखें जरूरी दस्तावेज
गोल्ड लोन के लिए आमतौर पर एक वैध KYC डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है. आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या अन्य मान्य पहचान पत्र साथ रखना चाहिए. आवेदन से पहले सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखने से प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है.
यह भी पढ़ें- हवाई सफर पर महंगाई की मार! 2026 में 25% तक महंगी हो सकती हैं फ्लाइट्स; जेट फ्यूल की कीमतों में उछाल से बढ़ेगा किराया
जल्दबाजी में फैसला न करें
जानकारों का कहना है कि गोल्ड लोन लेने से पहले सोने का सही वैल्यू, ब्याज दर, लोन राशि और पेमेंट का आकलन जरूर करना चाहिए. सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला आपको बेहतर शर्तों पर लोन दिलाने में मदद कर सकता है और भविष्य में वित्तीय बोझ से भी बचा सकता है.
Latest Stories
मुफ्त राशन के नियम बदलने की तैयारी! क्या अब आपके परिवार को मिलेगा पहले से ज्यादा अनाज? जानें सरकार का प्लान!
अब इंडियन बास्केट में भी कच्चा तेल टूटा, कीमतों में 65 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट, कंपनियों को सीधा फायदा
चांदी ₹2200 उछली, सोने में भी लौटी तेजी; खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा भाव
