Gold Rate Day: बजट से पहले सोने के भाव में तेजी, चेक करें 31 जनवरी का रेट
बजट से पहले इंवेस्टर्स और आम खरीददारों की बढ़ती मांग के चलते सोने के भाव में तेजी आज गई है. 31 जनवरी को वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना का दाम 84330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.
Gold Rate Today: आम बजट 2025 के पेश होने से पहले ही सोने के भाव में तेजी देखी जा रही है. इंवेस्टर्स और आम खरीददारों की बढ़ती मांग के चलते सोने के भाव में तेजी है. शुक्रवार यानी 31 जनवरी को वायदा बाजार में 24 कैरेट सोना के दाम 84330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए . यह अपने पिछले दिन के मुकाबले 1300 रुपये के बढ़त पर है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जिसे सरकार ने पिछले बजट में घटाया था. इंटरनेशनल मार्केट में अस्थिरता और अमेरिका की पॉलिसी में हो रहे बदलाव को देखते हुए निवेशक सोने में इन्वेस्ट करना सुरक्षित मान रहे हैं.
ये कारण बढ़ा भी बढ़ा रहे सोने के भाव
अगर ब्याज दरों में कटौती होती है और ग्लोबल मार्केट में अनस्टेबिलिटी बनी रहती है, तो सोने और चांदी की कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं. हालांकि, सोने-चांदी की कीमतों में शादी और त्योहारी सीजन ने भी इसकी मांग को बढ़ाकर इसका भाव बढ़ा दिया है. दिल्ली में 31 जनवरी को 24 कैरेट सोना करीब 1300 रुपये की तेजी के साथ 84330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 77300 रुपये प्रति ग्राम पर बना हुआ है. इसके अलावा, मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 81,800 रुपये और 22 कैरेट सोना 75,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.
चांदी की कीमतों में भी आई उछाल
31 जनवरी सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 93,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से कारोबार कर रही है. वहीं, इससे पिछले दिन यानी 30 जनवरी को इसका भाव 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था.
इसे भी पढ़ें- Economic Survey 2025 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने किया मां लक्ष्मी को याद, बोले मध्यम और गरीब तबके पर बनी रहे कृपा
4 महानगरों में सोने की कीमत
- दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,170 रुपए है.
- मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपए है.
- कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 76,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 83,020 रुपए है.
- चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 83,020 रुपए है.
- भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 76,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 80,070 रुपए है.
कैसे बदलती है सोने की कीमत
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है. इंटरनेशनल मार्केट के रेट, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपया की कीमतों में उतार-चढ़ाव है. साथ ही भारत में सोना सिर्फ इन्वेस्टमेंट का साधन ही नहीं है, बल्कि भारतीय कल्चर और परंपरा का भी अहम हिस्सा है. भारत में इसकी डिमांड शादी विवाह और त्योहारों के सीजन में बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में इजाफा होता है. जिसकी वजह से इसकी कीमत में बदलाव से आम लोगों पर भी असर पड़ता है.
Latest Stories
एक घर बेचकर कई प्रॉपर्टी खरीदी, फिर भी नहीं लगा टैक्स! ITAT का बड़ा फैसला
Dhanteras 2026: सोना खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, हॉलमार्क के साथ ऐसे जांचें शुद्धता
MS Dhoni ने कैसे बनाया 1,000 करोड़ का साम्राज्य? जानें निवेश के 7 सबक
