तेल कीमतों में उछाल से झुलस रहा सोना! जानें इस सप्ताह कैसे बदला ट्रेंड और क्या है मौजूदा कीमत

इस हफ्ते गोल्ड में उतार-चढ़ाव के पीछे प्रमुख वजहें रहीं, कमजोर डॉलर से कीमतों में तेजी, वहीं मार्च में भारी गिरावट और निवेशकों की मुनाफावसूली ने दबाव बनाया. इसी कारण सप्ताह में तेजी और गिरावट दोनों देखने को मिली.

गोल्ड प्राइस Image Credit: FreePik

Gold Price Today In India (सोना का भाव 5 April 2026): पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक आर्थिक हलचल के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस सप्ताह भी बाजार सिर्फ तीन दिन खुला, लेकिन इतने कम समय में ही सोने ने निवेशकों को तेजी और गिरावट दोनों का अनुभव कराया.

कैसे हुई सप्ताह की शुरुआत

27 मार्च को गोल्ड 1,42,942 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. यह स्तर उस समय के हिसाब से कमजोर माना गया, क्योंकि इससे पहले पूरे मार्च में सोने पर दबाव बना हुआ था.

30 मार्च (सोमवार) को सप्ताह की शुरुआत तेजी के साथ हुई. गोल्ड बढ़कर 1,46,733 रुपये पर पहुंच गया. यानी शुक्रवार के मुकाबले करीब 3,791 रुपये की मजबूत उछाल देखने को मिली. इस तेजी की वजह वैश्विक बाजार में मजबूती रही, जहां गोल्ड फ्यूचर्स में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई थी.

सप्ताह के बाकी दिनों में क्या रहा ट्रेंड?

1 अप्रैल को सोना और चढ़कर 1,50,853 रुपये तक पहुंच गया, जो इस सप्ताह का सबसे ऊंचा स्तर रहा. इसके बाद 2 अप्रैल को कीमतों में हल्की गिरावट आई और मौजूदा वक्त में कीमत 1,46,608 रुपये पर आ गई. यानी साफ है कि सप्ताह के बीच में तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली और कीमतें नीचे आईं.

आखिर क्यों आया इतना उतार-चढ़ाव?

इस उतार-चढ़ाव के पीछे कई बड़े वैश्विक कारण रहे हैं. मार्च 2026 में सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जो 13 साल की सबसे बड़ी गिरावट में से एक रही. इसकी प्रमुख वजह रही मजबूत अमेरिकी डॉलर, ऊंची ब्याज दरें और निवेशकों का गोल्ड से पैसा निकालना.

यह भी पढ़ें: 2 महीनों में चांदी ₹1.70 लाख सस्ती, 5 अप्रैल को क्या हैं चांदी के रेट? जानें दिल्ली, पटना समेत आपके शहर के ताजा भाव

इसके अलावा, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल कीमतों में उछाल ने महंगाई का दबाव बढ़ाया, जिससे गोल्ड की मांग पर असर पड़ा. हालांकि, अनिश्चितता के माहौल में सोना अब भी सुरक्षित निवेश माना जा रहा है, इसलिए गिरावट के बाद खरीदारी भी देखी जा रही है.

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से किसे कितना फायदा? केंद्र और राज्यों के राजस्व का ये है पूरा हिसाब; जानें टॉप पर कौन शामिल

पेट्रोल-डीजल पर लागू हो जाए GST तो कितनी सस्ती हो जाएगी कीमत? आम आदमी को मिल सकती है बड़ी राहत

ऑयल इंडिया ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान के थार में बढ़ाया 70% अधिक तेल प्रोडक्शन; एनर्जी सिक्योरिटी को मिलेगा बूस्ट

Bank Holiday Alert: 6 से 12 अप्रैल के बीच कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए हॉलिडे का पूरा शेड्यूल

फ्यूल प्राइस फ्रीज का असर! OMCs ने रिफाइनर्स पर डाला बोझ, पेट्रोल-डीजल पर बढ़ते नुकसान को बांटने की तैयारी

ONGC Vs Oil India: किस ऑयल कंपनी में ज्यादा दम, ग्रोथ वैल्यूएशन और रिटर्न में किसका पलड़ा भारी