Gold Rate Today: दो दिनों की तेजी के बाद लुढ़का सोना, जानें क्यों आई गिरावट, चेक करें आज के रेट
सोने की कीमतों में तेजी के बाद 17 जून को इसमें गिरावट देखने को मिली है. एमसीएक्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में नरमी का रुख रहा. ऐसे में खरीदारों को थोड़ी राहत मिलेगी. तो आपके शहर में कितने हैं रेट और कितना हुआ सस्ता यहां करें चेक.
Gold Rate Today: इजरायल के ईरान पर किए गए हमलों से मिडिल ईस्ट में बढ़े टेंशन के चलते सोने के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए थे. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में हुए इजाफे से भी सोना महंगा हुआ था. इसमें लगातार दो दिनों से तेजी का सिलसिला जारी था. जिससे गोल्ड की कीमत एक लाख रुपये के पार पहुंच गई थी, लेकिन 17 जून को इसमें थोड़ी नरमी देखने को मिली. अंतरराष्ट्रीय स्तर से लेकर MCX और रिटेल सभी कैटेगरी में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
कितने लुढ़के भाव?
MCX पर 17 जून यानी आज सोना 263 रुपये टूटकर 98,915 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 1.43% लुढ़ककर 3,384 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया. रिटेल लेवल की बात करें तो इसमें भी मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. तनिष्क की वेबसाइट के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 101950 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 16 जून को इसकी कीमत 102110 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत आज 93450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जो बीते दिन 93600 रुपये प्रति 10 ग्राम थी.
क्यों आई गिरावट?
जानकारों के मुताबिक आज सुबह घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में उच्च स्तर पर मुनाफावसूली के कारण गिरावट आई. निवेशकों का ध्यान इजरायल-ईरान संघर्ष और आगामी अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति निर्णय के आसपास के घटनाक्रमों पर केंद्रित रहा. बाजार की अनिश्चितता के चलते लोगों ने मुनाफा वसूलना ज्यादा बेहतर समझा. हालांकि आने वाले दिनों में सोने में दोबारा उछाल आने की उम्मीद है.
शहरवार देखें रेट
शहर का नाम | 24 कैरट सोने का भाव रुपए में | 22 कैरट सोने का भाव रुपए में | 18 कैरट सोने का भाव रुपए में |
---|---|---|---|
चेन्नई में सोने का भाव | ₹96,330 | ₹89,490 | ₹73,740 |
मुंबई में सोने का भाव | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
दिल्ली में सोने का भाव | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
कोलकाता में सोने का भाव | ₹97,630 | ₹89,490 | ₹73,220 |
पटना में सोने का भाव | ₹97,680 | ₹89,540 | ₹73,260 |
जयपुर में सोने का भाव | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
लखनऊ में सोने का भाव | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
गुरुग्राम में सोने का भाव | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
गाजियाबाद में सोने का भाव | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
नोएडा में सोने का भाव | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |
अयोध्या में सोने का भाव | ₹97,780 | ₹89,640 | ₹73,340 |