Gold-Silver Price Today 10-03-2026: सोना 1.62 लाख और चांदी 2.77 लाख के पार, आज फिर महंगे हुए गोल्ड सिल्वर के दाम
Gold-Silver Price Today 10-03-2026: देश में सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेज बढ़त दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1 लाख 62 हजार 220 रुपये तक पहुंच गया है. वहीं चांदी की कीमत 1 किलो के लिए 2 लाख 77 हजार 460 रुपये हो गई है. पिछले एक दिन में सोना करीब 0.76 फीसदी और चांदी 3.56 फीसदी महंगी हुई है.
Gold Rate Today India: सोना और चांदी के दाम में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. मंगलवार सुबह सोने की कीमत 24 कैरेट में 10 ग्राम के लिए 1 लाख 62 हजार 220 रुपये तक पहुंच गई है. वहीं चांदी की कीमत में भी जोरदार बढ़त दर्ज हुई है और यह 1 किलो के लिए 2 लाख 77 हजार 460 रुपये पर पहुंच गई है. वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की तलाश के कारण कीमती मेटल्स की कीमतों में तेजी बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है.
सोने की कीमत
24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1 लाख 62 हजार 220 रुपये हो गई है. पिछले दिन की तुलना में इसमें 0.76 फीसदी यानी 1220 रुपये की तेजी देखने को मिली है. अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसकी कीमत 10 ग्राम के लिए करीब 1 लाख 48 हजार 702 रुपये दर्ज की गई है.निवेशकों के बीच सोने को सुरक्षित निवेश माना जाता है इसलिए बाजार में मांग लगातार बनी हुई है.
चांदी में जोरदार उछाल
चांदी की कीमत में सोने से भी ज्यादा तेजी देखी गई है. ताजा रेट के अनुसार 999 फाइन चांदी की कीमत 1 किलो के लिए 2 लाख 77 हजार 460 रुपये हो गई है. पिछले एक दिन में चांदी के दाम में 3.56 फीसदी यानी 9540 रुपये की तेज बढ़त दर्ज की गई है. जानकारों के मुताबिक इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश दोनों के कारण चांदी की कीमत में तेजी बनी हुई है.
सोना और चांदी ने दिया जबरदस्त रिटर्न
अगर पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना और चांदी दोनों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. एक साल पहले सोने की कीमत करीब 85 हजार 730 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो अब बढ़कर 1 लाख 62 हजार रुपये से ऊपर पहुंच गई है. यानी लगभग 89 फीसदी का उछाल देखा गया है. वहीं चांदी की कीमत एक साल में करीब 96 हजार रुपये प्रति किलो से बढ़कर 2 लाख 77 हजार रुपये के आसपास पहुंच गई है. इस तरह चांदी में करीब 187 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है.
ये भी पढ़ें- सरकार ने दिया LPG रिफाइनरियों का प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश, 25 दिन का इंटर बुकिंग पीरियड लागू
अंतरराष्ट्रीय बाजार का भी दिख रहा असर
वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी की कीमत में तेजी देखी जा रही है. अमेरिका के कॉमेक्स बाजार में सोना करीब 5175 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी का भाव करीब 89 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है. यही वजह है कि घरेलू बाजार में भी सोना और चांदी लगातार मजबूत बने हुए हैं.
