Gold-Silver Price Today 25-02-2026: आज सोने-चांदी में फिर तेजी, चांदी ₹5800 महंगी, गोल्ड ₹1.61 लाख पर
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक अनिश्चितता गहराने लगी है, जिसका सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर दिख रहा है. सुरक्षित निवेश की तलाश में निवेशक फिर से सोना और चांदी की ओर रुख कर रहे हैं. 25 फरवरी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों धातुओं में तेजी दर्ज की गई.
Gold Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का रुख बरकरार है. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध संकट के कारण निवेशकों ने एक बार फिर सोना और चांदी को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में अपनाना शुरू कर दिया है. 25 फरवरी को भी सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती दर्ज की गई.
एमसीएक्स (MCX) पर अप्रैल वायदा सोना लगभग 0.54% की बढ़त के साथ ₹1,60,833 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं मार्च वायदा चांदी में 2% से अधिक की तेजी देखी गई और यह ₹2,66,189 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई. bullion.in के अनुसार, सोने की कीमत में 800 रुपये और चांदी में 5,800 रुपये की बढ़त दर्ज की गई.
रिटेल बाजार का हाल
bullion.in के आंकड़ों के मुताबिक, 25 फरवरी को 24 कैरेट सोना 800 रुपये महंगा होकर ₹1,61,160 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी 5,800 रुपये की तेजी के साथ ₹2,67,110 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी में मजबूती बनी रही. 25 फरवरी सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर स्पॉट सिल्वर में 2.99% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे इसकी कीमत 89.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. दूसरी ओर, स्पॉट गोल्ड में 0.40% की गिरावट आई, जिसके बाद इसकी कीमत 5,185.78 डॉलर प्रति औंस पर रही.
कैसी रह सकती है आगे की चाल?
वर्तमान समय में सोने की कीमतें कई कारकों से प्रभावित हो रही हैं, जिनमें वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, केंद्रीय बैंकों की नीतियां, भू-राजनीतिक तनाव और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं. जब भी वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है, निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने-चांदी की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमतों को समर्थन मिलता है.
आगे की दिशा को लेकर बाजार की नजर डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट, अंतरराष्ट्रीय कीमतों और घरेलू मांग पर बनी रहेगी. यदि रुपये में कमजोरी जारी रहती है या शादी-विवाह और निवेश मांग मजबूत बनी रहती है, तो सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर कायम रह सकती हैं. वहीं वैश्विक बाजार में तेजी लौटने की स्थिति में घरेलू कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत पर फिर फोड़ा टैरिफ बम! सोलर पैनल पर USA लगाएगा 126% ड्यूटी, इन कंपनियों पर सीधा असर
