Gold Silver Rate Today 09-02-2026: सोना और चांदी के दाम में तेज उछाल, गोल्ड ₹157000 के पार, ₹9,000 महंगी हुई सिल्वर
Gold Silver Rate Today 09-02-2026: देश में सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,57,000 रुपये के पार पहुंच गया. वहीं चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से घरेलू बाजार प्रभावित हुआ. MCX पर भी दोनों मेटल्स में अच्छी तेजी देखने को मिली.
Gold Price Today: सोमवार 9 फरवरी को देश में सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली. बुलियन मार्केट में दोनों कीमती मेटल्स मजबूती के साथ कारोबार करती नजर आईं. जहां पर सोने में 1.5 और चांदी 3.8 फीसदी की तेजी देखने को मिली. वैश्विक बाजार से मिले पॉजिटिव संकेतों का असर घरेलू कीमतों पर साफ दिखाई दिया. डॉलर में उतार- चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ने से सोना और चांदी दोनों को सपोर्ट मिला है. सोना 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया. वहीं चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो के करीब कारोबार करती दिखी.
सोने के दाम आज कहां पहुंचे
आज 24 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,57,550 रुपये पर दर्ज किया गया, जिसमें 2,270 रुपये की तेजी आई. एक ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 15,755 रुपये रहा. वहीं 22 कैरेट सोना 10 ग्राम के लिए 1,44,421 रुपये पर पहुंच गया. MCX पर भी सोने की कीमत में करीब 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई.
चांदी ने दिखाई जबरदस्त मजबूती
चांदी की कीमतों में आज तेज उछाल देखने को मिला. एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 2,60,400 रुपये पर पहुंच गया, जिसमें करीब 9,960 रुपये की बढ़त दर्ज की गई. चांदी में लगभग 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली. 1 ग्राम चांदी का दाम 260 रुपये रहा. MCX पर भी चांदी के भाव में जोरदार तेजी दर्ज की गई है.
| कैटेगरी | कीमत |
|---|---|
| 24 कैरेट सोना 1 ग्राम | ₹15,755 |
| 24 कैरेट सोना 10 ग्राम | ₹1,57,550 |
| 24 कैरेट सोना 1 किलो | ₹15,75,5000 |
| 22 कैरेट सोना 1 ग्राम | ₹14,442 |
| 22 कैरेट सोना 10 ग्राम | ₹1,44,421 |
| सोने में तेजी | ₹2,270 |
| MCX पर तेजी | 1 फीसदी से ज्यादा |
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कॉमेक्स पर सोना करीब 5,041 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी की कीमत 80.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई. ग्लोबल लेवल पर निवेशकों में सुरक्षित निवेश को लेकर मांग बढ़ी है. डॉलर और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता का सीधा असर कीमती मेटल्स की कीमतों पर पड़ा, जिसका असर भारतीय बाजार में भी साफ नजर आया.




