Gold Silver Rate Today 07-02-2026: सोना-चांदी में दिखा उतार-चढ़ाव, हफ्ते भर में गोल्ड ₹7000 महंगा, सिल्वर ₹16000 लुढ़का
सोना-चांदी की कीमतों में हफ्ते भर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जहां गोल्ड में मजबूती बनी रही लेकिन चांदी में भारी गिरावट दर्ज हुई . डॉलर की मजबूती, मुनाफावसूली और कमजोर ग्लोबल ट्रेंड्स के कारण बाजार दबाव में रहा, जबकि विशेषज्ञों ने सिल्वर में आगे भी कमजोरी की आशंका जताई है.
Gold Silver Rate Today: वैश्विक तनाव, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी की कीमतों में इस हफ्ते काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती सप्ताह में जहां इन कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिली तो वहीं आखिरी तीन दिन में इनमें जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. हालांकि इन सबके बावजूद गोल्ड की कीमतों में इजाफा रहा, जबकि चांदी की कीमतें काफी लुढ़क गईं. 1 से 7 फरवरी के बीच 24 कैरेट सोना 7000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया, वहीं चांदी 16000 रुपये से ज्यादा लुढ़क गई.
कहां पहुंचे रेट?
बुलियन वेबसाइट के डेटा के मुताबिक 1 फरवरी को 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 148240 रुपये थी, जबकि 7 फरवरी को ये 155260 रुपये प्रति 10 ग्राम था. इस लिहाज से ये हफ्ते भर में ₹7,020 महंगा हुआ. जबकि चांदी की कीमत 1 फरवरी को चांदी की कीमत 266500 रुपये प्रति किलो थी, जबकि 7 फरवरी को ये 250400 रुपये प्रति किलाे दर्ज की गई. इस लिहाज से चांदी की कीमत ₹16,100 घटी है.

MCX के हाल
6 फरवरी को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतें लुढ़क गईं. मुनाफावसूली हावी होने और डॉलर की मजबूती के चलते दोनों धातुओं में बिकवाली हावी रही. MCX गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1% से ज्यादा फिसल गया, जबकि सिल्वर मार्च फ्यूचर्स में 6% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ₹2,29,187 प्रति किलो पर जा पहुंची, वहीं सोना करीब 2% टूटकर ₹1,49,396 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. हालांकि बाद में सोना 155,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी 249,499 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.
यह भी पढ़ें: इस मेटल कंपनी को मिला मार्केट कैप से ज्यादा बड़ा ऑर्डर, गोली की तरह भागा शेयर, लगा 20% का अपर सर्किट
ग्लोबल मार्केट में भी दबाव
इंटरनेशनल मार्केट में भी 6 फरवरी को गोल्ड सिल्वर में दबाव देखने को मिला था. स्पॉट सिल्वर शुरुआती कारोबारी सत्र में 71.32 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता दिखा. जबकि गोल्ड स्पॉट भी 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ 4,816 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था.
हालांकि निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग देखने को मिली, जिसके बाद सिल्वर ने तेजी से रिकवरी शुरू की. दिन के अंत तक कॉमेक्स सिल्वर संभलकर 76.925 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गया, जिससे निवेशकों में हल्की राहत देखने को मिली . बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सिल्वर की एक साल की तेजी अब थम चुकी है और हालिया उछाल को ‘डेड कैट बाउंस’ माना जा रहा है. यानी कीमतों में थोड़ी रिकवरी के बाद फिर से कमजोरी आ सकती है और नए निचले स्तर देखने को मिल सकते हैं.
Latest Stories
अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर
क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल
PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान
