इस मेटल कंपनी को मिला मार्केट कैप से ज्‍यादा बड़ा ऑर्डर, गोली की तरह भागा शेयर, लगा 20% का अपर सर्किट

प्रेसटोनिक इंजीनियरिंग एक स्मॉलकैप मेटल कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो मेट्रो कोच इंटीरियर, सीट्स, स्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाकर रेलवे व मेट्रो प्रोजेक्ट्स को सप्लाई करती है . कंपनी को रेलवे से अपनी मार्केट कैप से ज्‍यादा बढ़ा ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी आई है, जिससे इसके ग्रोथ पोटेंशियल पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है .

Presstonic Engineering share jumps Image Credit: money9 live AI image

Metal Stock: मेटल कंपोनेंट बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी प्रेसटोनिक इंजीनियरिंग लिमिटेड (Presstonic Engineering Limited) के शेयरों में 6 फरवरी को तूफानी तेजी देखने को मिली. कंपनी के शेयर ट्रेडिंग सेशन के दौरान 20 प्रतिशत के अपर सर्किट पर पहुंच गए. इस उछाल की बड़ी वजह कंपनी को मिला ₹115.09 करोड़ का बड़ा वर्क ऑर्डर है. ये ठेका कंपनी की मार्केट कैप 68 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा है.

इस दिग्‍गज कंपनी से मिला ऑर्डर

Presstonic Engineering को यह ऑर्डर रेलवे की दिग्‍गज कंपनी टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड से मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट मुंबई मेट्रो लाइन 5 और 6 प्रोजेक्ट के लिए है. इसके तहत 240 मेट्रो कोच के सैलून इंटीरियर की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम किया जाएगा. डिलीवरी मई 2026 से नवंबर 2028 के बीच पूरी होगी.

शेयर का प्रदर्शन

कंपनी का स्टॉक ₹44.40 से उछलकर ₹53.25 पर बंद हुआ, जो करीब 19.93 प्रतिशत की तेजी है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप लगभग ₹68 करोड़ है. इस स्‍माल कंपनी के लिए इतना बड़ा ऑर्डर निवेशकों का भरोसा बढ़ाने वाला माना जा रहा है.

फाइनेंशियल ग्राफ

अगर वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो मार्च 2025 से सितंबर 2025 के बीच कंपनी की आय 12 प्रतिशत बढ़कर ₹17.96 करोड़ से ₹20.17 करोड़ हो गई. हालांकि मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली. इसी अवधि में नेट प्रॉफिट ₹5.29 करोड़ से घटकर सिर्फ ₹0.33 करोड़ रह गया, यानी करीब 94 प्रतिशत की कमी. ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी दबाव में रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹7.29 करोड़ से घटकर ₹2.59 करोड़ पर आ गया. वहीं ऑपरेटिंग मार्जिन 40.59 प्रतिशत से गिरकर 12.84 प्रतिशत रह गया.

यह भी पढ़ें: भारत ने अमेरिका के लिए कृषि क्षेत्र में क्या खोला, जानें किन प्रोडक्ट पर लगेगी जीरो ड्यूटी और किन पर नहीं मिलेगी टैरिफ छूट

कंपनी का कामकाज

प्रेसटोनिक इंजीनियरिंग ने मेट्रो रेल सेगमेंट में मजबूत पकड़ बना ली है. कंपनी यूपी मेट्रो, पुणे मेट्रो, मुंबई मेट्रो, जयपुर मेट्रो, नेस्ले, कैरियर और प्रेस्टीज जैसी बड़ी कंपनियों को सप्लाई करती है. यह इसकी क्वालिटी और एग्जीक्यूशन क्षमता को दर्शाता है. कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो भी काफी विविध है. इसमें मेट्रो कोच इंटीरियर, सीट्स, ग्रैब पोल, केबल मैनेजमेंट सिस्टम, एनक्लोजर और सोलर सपोर्ट स्ट्रक्चर जैसे कई इंजीनियरिंग प्रोडक्ट शामिल हैं.