ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली इन 4 कंपनियों पर रखें नजर, तिमाही नतीजे दमदार, 5 साल में 2400% तक दिया रिटर्न

भारत का पावर ट्रांसफॉर्मर सेक्टर तेजी से विकास के दौर में है. बढ़ती बिजली मांग, पावर जनरेशन क्षमता में इजाफा और ट्रांसमिशन–डिस्ट्रिब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते निवेश से यह उद्योग मजबूती पकड़ रहा है. ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी प्रमुख कंपनियों ने Q3 FY26 में दमदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं, जो सेक्टर की मजबूत ग्रोथ कहानी को दर्शाते हैं.

Transformers stocks Image Credit: Canva/ Money9

Transformers Stocks: भारत का पावर ट्रांसफॉर्मर बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. FY22 में जहां यह सेक्टर करीब ₹16,063 करोड़ था, वहीं FY30 तक इसके ₹28,744 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है. बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने, ट्रांसमिशन–डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क में निवेश और देश की बढ़ती ऊर्जा जरूरतें इस ग्रोथ को रफ्तार दे रही हैं. इसी बीच ट्रांसफॉर्मर सेक्टर की कुछ प्रमुख कंपनियों ने Q3 FY26 के शानदार नतीजे पेश किए हैं. तेजी से बढ़ती बिजली मांग और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश के चलते भारत का ट्रांसफॉर्मर सेक्टर आने वाले वर्षों में और मजबूत होता दिख रहा है. TARIL, Indo Tech, Apar और Voltamp जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजे इस ग्रोथ स्टोरी को साफ तौर पर दिखाते हैं.

Transformers and Rectifiers (India) Limited

TARIL का मार्केट कैप करीब ₹7,452 करोड़ है. Q3 FY26 में कंपनी की ऑपरेशंस से आय ₹736.76 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 60फीसदी से ज्यादा और सालाना आधार पर करीब 32 फीसदी ज्यादा है. कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹76 करोड़ रहा, जो QoQ आधार पर दोगुने से भी ज्यादा और YoY आधार पर लगभग 37 फीसदी बढ़ा है. TARIL पावर ट्रांसफॉर्मर, फर्नेस ट्रांसफॉर्मर, रेलवे ट्रैक्शन, सोलर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे एडवांस्ड सेगमेंट के लिए खास ट्रांसफॉर्मर बनाती है. बुधवार को इसका शेयर 247.97 रुपये पर बंद हुआ. पांच साल में 2392 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Indo Tech Transformers Limited

Indo Tech का मार्केट कैप लगभग ₹1,425 करोड़ है. Q3 FY26 में कंपनी ने ₹196 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो तिमाही आधार पर 7 फीसदी और सालाना आधार पर 11 फीसदी की बढ़त दिखाता है. नेट प्रॉफिट ₹24.9 करोड़ रहा. हालांकि QoQ बढ़त मामूली रही, लेकिन YoY आधार पर मुनाफा करीब 31 फीसदी बढ़ा है. तमिलनाडु में स्थित इसका प्लांट पावर, डिस्ट्रीब्यूशन और मोबाइल सब-स्टेशन ट्रांसफॉर्मर बनाता है. इसके शेयर की कीमत 1349.80 रुपये है. इसने पांच साल में 1231 फीसदी तक रिटर्न दिया है.

Apar Industries Limited

Apar Industries का मार्केट कैप लगभग ₹37,959 करोड़ है. Q3 FY26 में कंपनी की आय ₹5,480 करोड़ रही. भले ही यह पिछली तिमाही से थोड़ी कम हो, लेकिन सालाना आधार पर इसमें करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. नेट प्रॉफिट ₹209 करोड़ रहा, जो QoQ आधार पर कम हुआ, लेकिन YoY आधार पर 19 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है. Apar पावर कंडक्टर, ट्रांसफॉर्मर ऑयल, केबल और हाउस वायर जैसे कई सेगमेंट में काम करती है और वैश्विक स्तर पर मजबूत मौजूदगी रखती है. इस कंपनी के शेयर का भाव 9490 रुपये है. इसने पांच साल में 2400 फीसदी अधिक तक रिटर्न दिया है.

Voltamp Transformers Limited

Voltamp का मार्केट कैप करीब ₹8,049 करोड़ है. Q3 FY26 में कंपनी की आय ₹630 करोड़ रही, जो पिछली तिमाही से 30 फीसदी से ज्यादा और सालाना आधार पर भी करीब 30 फीसदी बढ़ी है. नेट प्रॉफिट ₹99 करोड़ रहा, जिसमें QoQ आधार पर 25 फीसदी और YoY आधार पर लगभग 36 फीसदी की तेज़ बढ़त देखने को मिली. Voltamp पावर, ग्रीन एनर्जी, डेटा सेंटर, ऑयल एंड गैस जैसे कई अहम सेक्टरों को ट्रांसफॉर्मर सप्लाई करती है. इस कंपनी के शेयर शुक्रवार को 7973 रुपये पर बंद हुए. पांच साल में इसने 500 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.