7 फरवरी से USA में भारतीय प्रोडक्ट्स पर नहीं लगेंगे अतिरिक्त 25% टैरिफ, अमेरिका ने भारत के सामने रखी ये खास शर्त
भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में एक अहम मोड़ आया है. अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ हटाने का ऐलान किया है. इस फैसले से भारतीय निर्यात को बड़ी राहत मिलेगी और दोनों देशों के बीच ऊर्जा, रक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग और मजबूत होने की उम्मीद है. लेकिन अमेरिका ने भारत के सामने कुछ खास शर्तें रख दी है.
India-USA Trade Deal Interim Joint Statement: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों में बड़ी राहत की खबर आई है. अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ हटाने का फैसला किया है. यह फैसला 7 फरवरी 2026 से लागू होगा. इससे भारतीय निर्यातकों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है और दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव कम होगा.
भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में सुधार
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि यह फैसला भारत की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद लिया गया है. भारत ने भरोसा दिलाया है कि वह रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करेगा और अमेरिका से ऊर्जा आयात बढ़ाएगा. इसके साथ ही दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को अगले दस साल तक मजबूत करने पर भी सहमति जताई है.
मोदी-ट्रंप बातचीत के बाद बनी सहमति
यह फैसला राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री Narendra Modi के बीच हुई फोन बातचीत के बाद सामने आया. संयुक्त बयान में कहा गया कि भारत अगले पांच साल में अमेरिका से करीब 500 अरब डॉलर के सामान की खरीद करेगा. इसमें ऊर्जा उत्पाद, विमान और उनके पुर्जे, तकनीकी उपकरण और कोयला शामिल होंगे.
शर्तों के साथ दी गई टैरिफ छूट
बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने साफ किया है कि यह राहत पूरी तरह शर्तों पर आधारित है. अगर भविष्य में भारत फिर से रूस से तेल खरीदता है, तो अमेरिका दोबारा अतिरिक्त टैरिफ लगा सकता है. अमेरिका के वाणिज्य सचिव को इस पर नजर रखने का अधिकार दिया गया है.
MSME, किसानों और युवाओं को होगा फायदा
भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने कहा कि यह व्यापार समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए करीब 30 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी बाजार के दरवाजे खोलेगा. इससे छोटे उद्योगों (MSME), किसानों और मछुआरों को खास फायदा मिलेगा. साथ ही महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. उन्होंने बताया कि कई भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा और दवाइयों, हीरे-जवाहरात और विमान पुर्जों पर शुल्क पूरी तरह खत्म होगा, जबकि भारत अपने किसानों के हित में डेयरी और कृषि उत्पादों की सुरक्षा बनाए रखेगा.
Latest Stories
Gold Silver Rate Today 07-02-2026: सोना-चांदी में दिखा उतार-चढ़ाव, हफ्ते भर में गोल्ड ₹7000 महंगा, सिल्वर ₹16000 लुढ़का
अमेरिका में भारत के ये प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते, दवाओं से लेकर कपड़ों तक की घटेंगी कीमतें, देखें पूरी लिस्ट
भारत ने अमेरिका के लिए कृषि क्षेत्र में क्या खोला, जानें किन प्रोडक्ट पर लगेगी जीरो ड्यूटी और किन पर नहीं मिलेगी टैरिफ छूट
India-US Trade Deal Highlights: ज्वाइंट स्टेटमेंट की 5 बड़ी बातें, जानें कौन-सा सेक्टर खुला, कौन है सेफ और किसे मिला फायदा
