Gold Silver Rate Today 13-02-2026: MCX पर सोना–चांदी की वापसी, गोल्ड ₹2,000 उछला, सिल्वर ₹5,600 हुआ महंगा
सोना-चांदी कीमती में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 12 फरवरी को जहां बुलियन मार्केट में कमजोरी थी, वहीं आज यानी 13 फरवरी को MCX पर सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए. रिटेल में भी कीमतों में इजाफा हुआ. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाद में दबाव दिखा और स्पॉट गोल्ड व सिल्वर में गिरावट आई.
Gold Silver Rate Today: पिछले सत्र की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार, 13 फरवरी को कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी ने दमदार वापसी की. वैल्यू बायिंग के चलते MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों में शुरुआती कारोबार में तेज उछाल देखने को मिला. MCX गोल्ड अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹2,000 यानी 1.30% चढ़कर ₹1,54,837 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं सिल्वर मार्च फ्यूचर्स ₹5,600 से ज्यादा यानी 2.4% उछलकर ₹2,42,081 प्रति किलो तक पहुंच गया.
रिटेल लेवल पर भी सोने-चांदी में तेजी का रुख रहा. बुलियन वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार, 13 फरवरी को 24 कैरेट सोना 2200 रुपये की बढ़त के साथ 154,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. जबकि चांदी 5150 रुपये महंगी होकर 243,250 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.
इंटरनेशनल मार्केट में गिरावट
ग्लोबल मार्केट में शुरुआती दौर में सोने-चांदी में मजबूत के संकेत मिले. मगर बाद में इसमें गिरावट देखने को मिली. स्पॉट गोल्ड 1.81 फीसदी लुढ़ककर 4,981 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. जबकि स्पॉट सिल्वर 8.32 फीसदी गिरकर 77.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. इससे पहले बुधवार को चांदी में करीब 11% की बड़ी गिरावट देखी गई थी.
इस डेटा पर नजर
विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछली गिरावट के दौरान निवेशकों ने कैश जुटाने के लिए कीमती धातुओं में बिकवाली की थी, लेकिन अब निचले स्तरों पर खरीदारी लौट आई है. अब निवेशकों की नजर अमेरिका के CPI आंकड़ों पर टिकी है. यह डेटा तय करेगा कि सोना और चांदी में अगली बड़ी चाल किस दिशा में जाएगी.
