Gold Silver Rate Today 04-02-2026: चांदी फिर ₹3 लाख के पास पहुंची, ₹14300 बढ़ी कीमत; सोना भी ₹7400 उछला

दिल्ली सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी में तेज उछाल देखा गया. चांदी 2.98 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. वैश्विक मजबूती, कमजोर डॉलर और जियो-पॉलिटिकल तनाव से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है.

सोने-चांदी का भाव Image Credit: Money9 Live

वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते निवेशकों की सुरक्षित निवेश के विकल्पों में रुचि एक बार फिर बढ़ गई है. इसके चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेज उछाल के साथ चांदी की कीमत लगभग 3 लाख प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई जबकि सोना भी छलांग लगाकर 1.65 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. कारोबारियों के मुताबिक, पिछले सप्ताह आई तेज गिरावट के बाद कीमती धातुओं में जोरदार रिकवरी देखने को मिल रही है.

क्या है चांदी की नई कीमतें

All India Sarafa Association के अनुसार, 4 फरवरी को चांदी की कीमत 14,300 रुपये या 5.03 फीसदी की तेजी के साथ 2,98,300 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई. गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

सोने का नया भाव

वहीं 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी मजबूत तेजी के साथ 7,400 रुपये या 4.69 फीसदी चढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया. इससे पहले मंगलवार को सोना 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो स्पॉट सिल्वर 4.28 डॉलर या 5.03 फीसदी की बढ़त के साथ 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं सोना 100.03 डॉलर या 2.02 फीसदी की तेजी के साथ 5,047.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

Lemonn Markets Desk के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा कि सोना और चांदी दोनों में बुधवार को जोरदार उछाल देखने को मिला. उनके मुताबिक, तेज उतार-चढ़ाव और करेक्शन के दौर के बाद सोने की कीमतें 3 फीसदी से अधिक बढ़ीं जबकि चांदी में इंट्रा-डे आधार पर करीब 6 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई.

एक्सपर्ट ने कही ये बात

HDFC Securities के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते सुरक्षित निवेश की मांग फिर से बढ़ी है. इससे सोने और चांदी की कीमतों में जोखिम प्रीमियम जुड़ रहा है और निवेशक सेफ-हेवन एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: अब सोना-चांदी होगा सस्‍ता, सरकार ने घटाया बेस इंपोर्ट प्राइस, कस्टम ड्यूटी का बोझ होगा कम, जानें किसे मिलेगा फायदा

Latest Stories

मुकेश अंबानी ने गिनाईं भारत की ताकत, कहा- अगले 10 साल में 80% कम होगा एनर्जी इम्पोर्ट; दिखेंगी रिलायंस जैसी 100 नई कंपनियां

एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर रहेंगे सेफ, इंडिया- US ट्रेड डील से बढ़ेंगे नौकरी के अवसर, पीयूष गोयल ने गिनाए फायदे

सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, जनवरी में PMI 58.5 पर पहुंचा, नए ऑर्डर और डिमांड से मिला बूस्‍ट

अब सोना-चांदी होगा सस्‍ता, सरकार ने घटाया बेस इंपोर्ट प्राइस, कस्टम ड्यूटी का बोझ होगा कम, जानें किसे मिलेगा फायदा

कितने तरह का होता है कच्चा तेल, रुस और वेनेजुएला के तेल में क्या अंतर; कौन है सस्ता

Gold Silver Rate Today 04-02-2026: सोने-चांदी का बाउंस बैक, ₹1.59 लाख के पार पहुंचा गोल्‍ड, चांदी भी ₹13000 से ज्‍यादा हुई महंगी