ग्लोबल ऑयल मार्केट को सहारा! IEA के सदस्य देश जारी करेंगे 411 मिलियन बैरल तेल, कीमतों पर पड़ सकता है असर
वैश्विक तेल बाजार को स्थिर करने के लिए इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के सदस्य देश आपातकालीन भंडार से 411.9 मिलियन बैरल तेल जारी करेंगे. इसका उद्देश्य बढ़ती कीमतों और सप्लाई की चिंता को कम करना है.
दुनिया में बढ़ती तेल की कीमतों और सप्लाई को लेकर चिंता के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. International Energy Agency ने Emergency तेल भंडार से बड़ी मात्रा में तेल जारी करने का फैसला किया है. एजेंसी के सदस्य देशों ने मिलकर करीब 411.9 मिलियन बैरल तेल बाजार में उपलब्ध कराने की commitment जताई है.
इस कदम का मकसद वैश्विक बाजार में तेल की कमी को कम करना और कीमतों में हो रही तेज बढ़ोतरी पर काबू पाना है. हाल के समय में भू-राजनीतिक तनाव और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है. ऐसे में आपातकालीन भंडार से तेल जारी करना बाजार को राहत दे सकता है.
IEA के भंडार से बाजार में आएगा तेल
International Energy Agency ने कहा है कि जल्द ही उसके आपातकालीन भंडार से तेल वैश्विक बाजार में पहुंचने लगेगा. सदस्य देशों ने कुल 411.9 मिलियन बैरल तेल उपलब्ध कराने का वादा किया है. एजेंसी के अनुसार इस तेल में 271.7 मिलियन बैरल सरकारी भंडार से जारी किया जाएगा. वहीं 116.6 मिलियन बैरल तेल उद्योग से जुड़े अनिवार्य भंडार से आएगा. इसके अलावा 23.6 मिलियन बैरल तेल अन्य स्रोतों से उपलब्ध कराया जाएगा.
72 प्रतिशत हिस्सा कच्चे तेल का होगा
जारी किए जाने वाले तेल में करीब 72 प्रतिशत हिस्सा कच्चे तेल का होगा. जबकि 28 प्रतिशत हिस्सा तेल उत्पादों जैसे डीजल और अन्य ईंधन का होगा. एजेंसी ने यह भी बताया कि एशिया-ओशिनिया क्षेत्र के देशों के भंडार से तेल तुरंत बाजार में उपलब्ध हो जाएगा. वहीं यूरोप और अमेरिका क्षेत्र के भंडार से तेल मार्च के अंत तक बाजार में पहुंचने लगेगा.
कीमतों पर भी दबाव हो सकता है कम
इस फैसले का मुख्य उद्देश्य वैश्विक तेल सप्लाई को स्थिर करना और बाजार में संभावित कमी को दूर करना है. इससे अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में राहत मिल सकती है और कीमतों पर भी दबाव कम हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इन 3 शेयरों पर बड़ा दांव, कर्ज नामात्र के बराबर, RoE और RoCE दमदार!
