अहमदाबाद हादसे का असर, Air India ने 3 इंटरनेशनल रूट्स पर सस्पेंड कीं उड़ानें, 18 पर की कमी; पूरी लिस्ट देखें
एयर इंडिया ने हाल ही में एक हवाई जहाज दुर्घटना के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने या उनकी संख्या कम करने का फैसला किया है. यह बदलाव 21 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेंगे. कंपनी ने कहा कि यह कदम बोइंग 787 और 777 विमानों की सुरक्षा जांच के लिए उठाया गया है.

Air India Suspend: दूध का जला छाछ भी फूंक-फूंक कर पीता है. इस समय टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयर इंडिया इसी स्थिति में है. दरअसल, एयर इंडिया ने हाल ही में एक हवाई जहाज दुर्घटना के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने या उनकी संख्या कम करने का फैसला किया है. यह बदलाव 21 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेंगे. कंपनी ने कहा कि यह कदम बोइंग 787 और 777 विमानों की सुरक्षा जांच के लिए उठाया गया है. ऐसा इसलिए, क्योंकि अहमदाबाद में हुई दुर्घटना में बोइंग विमान शामिल था. इस हादसे में 270 लोगों की जान चली गई थी.
एयर इंडिया की उड़ानों में बदलाव (21 जून 2025 से 15 जुलाई 2025 तक)
रूट | बदलाव | |
---|---|---|
रद्द होने वाली उड़ानें | ||
दिल्ली-नैरोबी (A1961/962) | हफ्ते में 4 उड़ानें बंद | |
अमृतसर-लंदन (गैटविक) (AI169/170) | हफ्ते में 3 उड़ानें बंद | |
गोवा (मोपा)-लंदन (गैटविक) (AI145/146) | हफ्ते में 3 उड़ानें बंद | |
अमेरिका (कम होने वाली उड़ानें) | ||
दिल्ली-टोरंटो | हफ्ते में 13 से घटकर 7 उड़ानें | |
दिल्ली-वैंकूवर | हफ्ते में 7 से घटकर 5 उड़ानें | |
दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को | हफ्ते में 10 से घटकर 7 उड़ानें | |
दिल्ली-शिकागो | हफ्ते में 7 से घटकर 3 उड़ानें | |
दिल्ली-वॉशिंगटन (डलेस) | हफ्ते में 5 से घटकर 3 उड़ानें | |
यूरोप (कम होने वाली उड़ानें) | ||
दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) | हफ्ते में 24 से घटकर 22 उड़ानें | |
बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) | हफ्ते में 7 से घटकर 6 उड़ानें | |
अमृतसर/दिल्ली-बर्मिंघम | हफ्ते में 3 से घटकर 2 उड़ानें | |
दिल्ली-पेरिस | हफ्ते में 14 से घटकर 12 उड़ानें | |
दिल्ली-मिलान | हफ्ते में 7 से घटकर 4 उड़ानें | |
दिल्ली-कोपेनहेगन | हफ्ते में 5 से घटकर 3 उड़ानें | |
दिल्ली-वियना | हफ्ते में 4 से घटकर 3 उड़ानें | |
दिल्ली-एम्स्टर्डम | हफ्ते में 7 से घटकर 5 उड़ानें | |
ऑस्ट्रेलिया (कम होने वाली उड़ानें) | ||
दिल्ली-मेलबर्न | हफ्ते में 7 से घटकर 5 उड़ानें | |
दिल्ली-सिडनी | हफ्ते में 7 से घटकर 5 उड़ानें | |
Far-East (कम होने वाली उड़ानें) | ||
दिल्ली-टोक्यो (हानेडा) | हफ्ते में 7 से घटकर 6 उड़ानें | |
दिल्ली-सियोल (इंचियोन) | हफ्ते में 5 से घटकर 4 उड़ानें |
क्यों हो रही है यह कटौती?
एयर इंडिया ने कहा कि यह फैसला अपनी मर्जी से लिया गया है ताकि उड़ानों से पहले सुरक्षा जांच को और बेहतर किया जा सके. साथ ही मध्य पूर्व में हवाई क्षेत्र बंद होने की वजह से उड़ानों का समय बढ़ गया है. कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी और कहा कि प्रभावित यात्रियों को दूसरी उड़ानों में जगह मुफ्त री-शेड्यूलिंग या पूरा रिफंड दिया जाएगा. एयर इंडिया प्रभावित यात्रियों से संपर्क कर रही है और उन्हें उनकी पसंद के अनुसार मदद दे रही है. यह बदलाव सुरक्षा के लिए जरूरी हैं.
Latest Stories

अब मिला रेयर अर्थ का असली हीरा, भारतीय कंपनियां बनाएंगी मैग्नेट, रेस में ये 5 दिग्गज

Whirlpool इंडिया को खरीदने की रेस में रिलायंस-हैवेल्स, 57% हिस्सेदारी बेचना चाहती है अमेरिकी कंपनी

Gold Rate Today: सोने को लगी नजर, लगातार घट रहे दाम, इजरायल-ईरान टेंशन के बीच 98719 रुपये पहुंची कीमत
