IND vs NZ Final: टीम इंडिया के 5 सबसे अमीर खिलाड़ी? हार्दिक पांड्या, बुमराह या सूर्यकुमार, कौन है सबसे ज्यादा पैसे वाला

T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं. इस बड़े मुकाबले से पहले जानिए भारतीय टीम के उन खिलाड़ियों के बारे में जो मैदान के साथ-साथ कमाई के मामले में भी सबसे आगे हैं और जिनकी नेटवर्थ करोड़ों में है. यहां पर हमने टॉप 5 भारतीय खिलाड़ियों की सूची जारी की है.

टी20 वर्ल्ड कप और सबसे अमीर भारतीय खिलाड़ी Image Credit: @Money9live

Ind vs NZ Final Richest Indian Player: आज यानी 8 मार्च को T20 वर्ल्ड कप 2026 का बड़ा मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. ये मैच गुजरात के अहमदाबाद में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. इस अहम मैच को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दोनों टीमें मजबूत मानी जा रही हैं और फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर की उम्मीद भी है. मैदान पर जहां खिलाड़ियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा मायने रखेगा, वहीं एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि भारतीय टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल, ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य निवेशों की बदौलत इन खिलाड़ियों ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है. ऐसे में यह जानना भी दिलचस्प हो जाता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली भारतीय टीम में 5 सबसे अमीर खिलाड़ी कौन हैं और उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है.

भारतीय क्रिकेट टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है. टीम में विस्फोटक ओपनर संजू सैमसन और ईशान किशन, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और शिवम दुबे, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को मौका मिलने की भी संभावना जताई जा रही है. लेकिन इन खिलाड़ियों की चर्चा सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कमाई और नेटवर्थ के मामले में भी ये खिलाड़ी काफी आगे हैं.

कौन है सबसे अमीर भारतीय खिलाड़ी

हार्दिक पांड्या इस सूची में सबसे अमीर भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं. उनकी अनुमानित कुल संपत्ति करीब 11 मिलियन डॉलर (लगभग 91.3 करोड़ रुपये) बताई जाती है. हार्दिक की कमाई का बड़ा हिस्सा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और मीडिया अपीयरेंस से आता है. एक स्टार ऑलराउंडर के तौर पर उनकी मांग लगातार बनी रहती है और वह टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में भी गिने जाते हैं.

दूसरे स्थान पर हैं बूम-बूम-बुमराह

भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी संपत्ति के मामले में काफी आगे हैं. उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 9 मिलियन डॉलर (लगभग 74.7 करोड़ रुपये) है. बुमराह बीसीसीआई के A+ कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिससे उन्हें सालाना बड़ी रकम मिलती है. इसके अलावा आईपीएल में भी उनका कॉन्ट्रैक्ट काफी महंगा है और कई बड़े ब्रांड्स के साथ उनकी एंडोर्समेंट डील भी है.

कप्तान सूर्यकुमार भी सूची में शामिल

T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस सूची में प्रमुख स्थान रखते हैं. उनकी अनुमानित कुल संपत्ति करीब 8 मिलियन डॉलर (लगभग 66.4 करोड़ रुपये) मानी जाती है. सूर्यकुमार अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और अनोखे शॉट्स के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट करीब 16.35 करोड़ रुपये का है और इसके अलावा कई कंपनियों के साथ उनके ब्रांड एंडोर्समेंट भी हैं.

ईशान किशन भी पीछे नहीं!

टीम के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन भी कमाई के मामले में पीछे नहीं हैं. उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 7 मिलियन डॉलर (लगभग 58.1 करोड़ रुपये) है. आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन और अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण ईशान किशन युवा क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों में गिने जाते हैं.

संजू सैमसन भी लिस्ट में

वहीं स्टाइलिश विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उनकी कुल संपत्ति करीब 6.5 मिलियन डॉलर (लगभग 53.9 करोड़ रुपये) आंकी जाती है. संजू सैमसन को हाल ही में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेड किया है, जहां से उन्हें करीब 18 करोड़ रुपये की सैलरी मिलेगी. उनकी कप्तानी और आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें फैंस और ब्रांड्स के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है.

ये भी पढ़ें- AC की ठंडी हवा इस बार जेब की बढ़ाएगी गर्मी, कंपनियां 15 फीसदी तक बढ़ा सकती हैं दाम; ये हैं वजह