Services PMI: सर्विस सेक्टर में बूम, रिकॉर्ड जॉब ग्रोथ के साथ आसमान छू रही डिमांड
मई 2025 में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ स्थिर रही, PMI डाटा के मुताबिक सर्विस सेक्टर में मजबूत मांग की वजह से रिकॉर्ड जॉब ग्रोथ देखने को मिली है. इसके अलावा नए ग्राहकों के जुड़ने की वजह से सर्विस सेक्टर की डिमांड भी बढ़ रही है.
HSBC India Services PMI: मई 2025 में भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ मजबूत रही है. HSBC की तरफ से जारी सर्विसेज पीएमआई डाटा के मुताबिक मई में सर्विस सेक्टर का बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स 58.8 पर रहा, जो अप्रैल के 58.7 से उपर बना हुआ है. इस दौरान सर्विस सेक्टर में जॉब ग्रोथ देखने को मिली है. इसके अलावा नए ग्राहकों के जुड़ने से डिमांड में भी तेजी बनी हुई है.
रिकॉर्ड जॉब ग्रोथ
PMI डाटा के मुताबिक नए ऑर्डरों में जोरदार उछाल आने की वजह से सर्विस सेक्टर में जॉब इंडेक्स सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. मोटे तौर पर यह पूर देश में कारोबारी भावना में आए सुधार का संकेत है. PMI यानी परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स जब 50 से ऊपर रहता है, तो इसका मतलब होता है कि उस सेक्टर में ग्रोथ हो रही है, वहीं अगर 50 से नीचे जाता है, तो बताता है कि सेक्टर में गिरावट आ रही है.
रिपोर्ट में क्या कहा गया?
HSBC की तरफ से जारी सर्विसेज PMI की रिपोर्ट में एचएसबीसी के मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी ने कहा, मई 2025 में भारत का सर्विसेज PMI 58.8 दर्ज किया गया है, जो मोटे तौर पर हाल के महीनों की स्थिर रीडिंग के मुताबिक बना हुआ है. मजबूत अंतरराष्ट्रीय मांग के चलते सर्विस सेक्टर में गतिविधियों को बढ़ावा मिला है. उन्होंने बताया कि सर्वे के मुताबिक नए ऑर्डरों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जो मुख्य रूप से विज्ञापन, मांग की मजबूती और मौजूदा ग्राहकों से दोबारा मिले ऑर्डरों के कारण है.
कहां से आ रही डिमांड?
कंपनियों को मई में सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय मांग में रिकॉर्ड सुधार देखने को मिला है. खासतौर पर उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशियाई बाजारों से निर्यात ऑर्डर में तेज वृद्धि हुई है. भंडारी का कहना है कि बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, भारत के सेवा प्रदाताओं ने कर्मचारियों की भर्ती में भारी वृद्धि करनी पड़ी है.
Latest Stories
Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस
13 दिन की बमबारी के बाद ट्रंप ने ईरान में अचानक रोका हमला, ओमान की एंट्री से बदले समीकरण! क्या रुकेगी लड़ाई?
NTPC बोर्ड की बड़ी मंजूरी, NCD के जरिए 12,000 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी; जानें डिटेल
