‘कोला वॉर’ में ITC की धांसू एंट्री! कोक और पेप्सी को टक्कर देने को उतारा ‘कोकोनट कोला’
भारत के सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में कोला वॉर अब नए दौर में पहुंच गया है. रिलायंस के कैम्पा के बाद अब ITC ने B Natural के तहत शुगर-फ्री कोकोनट कोला लॉन्च कर कोका-कोला और पेप्सिको को सीधी चुनौती दी है. हेल्थ कॉन्शियस ग्राहकों को ध्यान में रखकर उतारा गया यह प्रीमियम ड्रिंक भारतीय बेवरेज मार्केट की प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकता है.
भारत के सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में असली ‘कोला वॉर’ शुरू हो चुका है. अब तक कोका-कोला और पेप्सिको के दबदबे वाले इस मार्केट में रिलायंस (कैम्पा) के बाद अब दिग्गज कंपनी ITC ने भी बड़ा दांव खेल दिया है. ITC ने अपने ‘B Natural’ ब्रांड के तहत एक प्रीमियम शुगर-फ्री ‘कोकोनट कोला’ लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर देश के तेजी से बढ़ते डाइट कोला सेगमेंट को निशाना बनाएगा.
नारियल पानी के ट्विस्ट के साथ आया नया कोला
ITC का यह नया कोला ड्रिंक बेहद खास है क्योंकि इसे टेंडर कोकोनट वाटर (नारियल पानी) से तैयार किया गया है. कंपनी ने फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उतारा है, जिसे जल्द ही बड़े पैमाने पर रोलआउट किया जाएगा. ITC के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी के मुताबिक, कंपनी आने वाले दिनों में नए फ्लेवर्स, वेरिएंट्स और अलग-अलग पैक साइज के साथ अपने बेवरेज पोर्टफोलियो का और विस्तार करेगी.
हेल्थ कॉन्शियस ग्राहकों पर नजर
देश में शुगर-फ्री और लो-शुगर ड्रिंक्स की मांग सबसे तेजी से बढ़ रही है. लोग अब सेहत को लेकर सजग हो रहे हैं और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स में भी हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पेप्सिको की बॉटलर कंपनी ‘वरुण बेवरेजेस’ की मार्च तिमाही में हुई कुल बिक्री का 63% हिस्सा लो-शुगर और नो-शुगर ड्रिंक्स से आया था.
कीमत की जंग: प्रीमियम बनाम बजट
ITC ने अपने 250 मिलीलीटर (ml) के कैन की कीमत ₹60 रखी है. कीमत के मामले में यह मार्केट के दूसरे खिलाड़ियों से काफी अलग है:
| ब्रांड | साइज | कीमत |
| ITC कोकोनट कोला | 250 ml | ₹60 |
| डाइट कोक / पेप्सिको ब्लैक | 300 ml | ₹40 |
| कैम्पा कोला (रिलायंस) | 200 ml | ₹10 |
यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान कीं, बढ़ती EV फ्लीट हुई और मजबूत
रिलायंस ने दो साल पहले ‘कैम्पा’ ब्रांड को ₹10 में लॉन्च करके बाजार में प्राइस वॉर छेड़ दिया था, जिससे प्रतिद्वंदियों को कीमतें घटानी पड़ी थीं. वित्त वर्ष 2026 (FY26) में रिलायंस के एफएमसीजी (FMCG) बिजनेस का ग्रॉस रेवेन्यू दोगुना होकर ₹22,000 करोड़ पहुंच गया, जिसमें अकेले कैम्पा की हिस्सेदारी ₹4,700 करोड़ से अधिक रही. अब देखना होगा कि ITC का यह प्रीमियम और हेल्दी दांव कोला मार्केट का गणित कितना बदल पाता है.
Latest Stories
अनंत अंबानी ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को 25 इलेक्ट्रिक बसें दान कीं, बढ़ती EV फ्लीट हुई और मजबूत
Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, 5000 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें- आज का भाव
Microsoft में फिर छंटनी की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, रिपोर्ट में दावा
