Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, 5000 रुपये महंगी हुई चांदी; जानें- आज का भाव
Gold Price Today: 'विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड लगातार तीसरे दिन गिरा और 3,980 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार किया, क्योंकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर 101.34 हो गया.' चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही.
Gold Price Today: बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में 1,300 रुपये की गिरावट आई और यह 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. इसकी वजह ग्लोबल मार्केट के कमजोर रुझान और मजबूत अमेरिकी डॉलर का इस कीमती मेटल पर असर पड़ना था.
सोने की कीमतों में गिरावट
स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 फीसदी प्योरिटी वाले सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,300 रुपये घटकर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया. मंगलवार को यह 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
चांदी की कीमतों में तेजी
हालांकि, चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और यह 5,000 रुपये बढ़कर 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई. पिछले सत्र में चांदी 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.
दबाव में क्यों हैं कीमतें?
लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने कहा, ‘बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतें अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के कारण दबाव में रहीं, जिससे इस कीमती धातु की मांग कम हो गई.’
इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड 21.75 डॉलर या 0.54 फीसदी गिरकर 3,986.07 डॉलर प्रति औंस हो गया और चांदी 1 फीसदी गिरकर 58 डॉलर प्रति औंस हो गई.
डॉलर इंडेक्स के चलते गिर रहा भाव
मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटीज के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘विदेशी बाजार में स्पॉट गोल्ड लगातार तीसरे दिन गिरा और 3,980 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार किया, क्योंकि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़कर 101.34 हो गया. ‘
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से बुलियन की कीमतों पर दबाव पड़ा, क्योंकि विदेशी खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है.
Latest Stories
Microsoft में फिर छंटनी की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, रिपोर्ट में दावा
जून में GST कलेक्शन ₹1.95 लाख करोड़ तक पहुंचा, 13 महीनों में सबसे तेजी से बढ़ा; इंपोर्ट टैक्स से हुई बंपर कमाई
5KG वाला LPG सिलेंडर भी हुआ सस्ता, ₹13 घटे दाम, जानें ताजा रेट
