सस्ती फ्लाइट का मौका, IndiGo की Splash into Savings सेल शुरू, ₹1999 में घरेलू उड़ान, विदेश भी जाना सस्ता
देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo ने यात्रियों के लिए खास सेल शुरू की है. इस सेल का नाम ‘Splash into Savings’ रखा गया है. इसके तहत घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट्स पर सस्ते टिकट मिल रहे हैं.
Indigo Splash into Savings: अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. देश की बड़ी एयरलाइन IndiGo ने यात्रियों के लिए खास सेल शुरू की है. इस सेल का नाम ‘Splash into Savings’ रखा गया है. इसके तहत घरेलू और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट्स पर सस्ते टिकट मिल रहे हैं. खास बात यह है कि इसमें सिर्फ टिकट ही नहीं बल्कि कई अन्य सेवाओं पर भी छूट दी जा रही है. यानी कम खर्च में बेहतर यात्रा का मौका मिल रहा है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए जो लोग यात्रा का प्लान बना रहे हैं, वे इस मौके का फायदा उठा सकते हैं.
कब तक है ऑफर
IndiGo की यह सेल 24 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी 2026 तक चलेगी. यानी यात्रियों के पास सिर्फ कुछ दिनों का समय है सस्ते टिकट बुक करने का. इस ऑफर के तहत यात्रा 3 मार्च से 30 सितंबर 2026 के बीच की जा सकती है. इस सेल के तहत घरेलू उड़ानों के टिकट 1999 रुपये से शुरू हो रहे हैं. वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के टिकट 4699 रुपये से मिल रहे हैं. ये सभी किराए एक तरफ के हैं और इसमें सभी टैक्स शामिल हैं.
प्रीमियम सीट का भी ऑफर
अगर आप ज्यादा आराम से यात्रा करना चाहते हैं, तो IndiGoStretch सीट का ऑप्शन भी दिया गया है. कुछ चुनिंदा घरेलू रूट्स पर इसकी कीमत 9999 रुपये से शुरू हो रही है. इस सेल में सिर्फ टिकट ही नहीं बल्कि कई अतिरिक्त सेवाओं पर भी छूट दी जा रही है. यात्री 6E Add-ons पर 70 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं. इसके अलावा अतिरिक्त बैगेज पर 50 प्रतिशत तक छूट मिल रही है. सीट सिलेक्शन पर भी 15 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है.
| कैटेगरी | जानकारी |
|---|---|
| ऑफर का नाम | Splash into Savings |
| बुकिंग की तारीख | 24 फरवरी से 27 फरवरी 2026 |
| ट्रैवल पीरियड | 3 मार्च से 30 सितंबर 2026 |
| डोमेस्टिक किराया (शुरुआत) | ₹1,999 से |
| इंटरनेशनल किराया (शुरुआत) | ₹4,699 से |
| IndiGoStretch (प्रीमियम सीट) | ₹9,999 से |
XL सीट और बच्चों के लिए खास ऑफर
जिन यात्रियों को ज्यादा लेग स्पेस चाहिए, उनके लिए XL सीट 500 रुपये से उपलब्ध है. वहीं छोटे बच्चों के लिए भी खास ऑफर दिया गया है. 0 से 24 महीने तक के बच्चों का किराया घरेलू उड़ानों में सिर्फ 1 रुपये रखा गया है, लेकिन यह ऑफर सिर्फ एयरलाइन के सीधे प्लेटफॉर्म पर बुकिंग करने पर मिलेगा. यात्री IndiGo की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, WhatsApp और AI असिस्टेंट 6ESkai के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा ट्रैवल एजेंट प्लेटफॉर्म पर भी बुकिंग की जा सकती है.
