ईरान युद्ध से मेटल सेक्टर पर असर, Hindalco ने एल्यूमिनियम प्रोडक्ट्स की रोकी बिक्री; सप्लाई चेन पर बढ़ा संकट
भारत की बड़ी मेटल कंपनी Hindalco Industries ने हाल ही में अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि वह फिलहाल अपने कुछ एल्यूमिनियम प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक रही है. इसका कारन जंग से में बढ़ा तनाव और Strait of Hormuz से होने वाली शिपिंग में रुकावट है.
Hindalco Industries: जंग का असर अब धीरे-धीरे ग्लोबल इंडस्ट्री पर भी दिखाई देने लगा है. खासकर मेटल और एनर्जी से जुड़े सेक्टर पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है. भारत की बड़ी मेटल कंपनी Hindalco Industries ने हाल ही में अपने ग्राहकों को जानकारी दी है कि वह फिलहाल अपने कुछ एल्यूमिनियम प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक रही है. इसका कारन जंग से में बढ़ा तनाव और Strait of Hormuz से होने वाली शिपिंग में रुकावट है.
यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस ट्रांजिट रूट्स में से एक माना जाता है. यहां से गुजरने वाले जहाजों में रुकावट आने से कई देशों की सप्लाई चेन प्रभावित हो रही है. इस स्थिति का असर अब एल्यूमिनियम बाजार पर भी दिखने लगा है. कंपनियों को कच्चे माल और गैस सप्लाई में दिक्कतें आने लगी हैं, जिससे प्रोडक्शन और सप्लाई पर दबाव बढ़ रहा है.
Hindalco ने रोकी एल्यूमिनियम प्रोडक्ट की बिक्री
Hindalco Industries ने अपने ग्राहकों को बताया है कि वह फिलहाल एक्सट्रूडेड एल्यूमिनियम प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक रही है. इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कई उद्योगों में होता है, जैसे ऑटोमोबाइल, कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग सेक्टर. TOI के अनुसार कंपनी ने अपने सप्लाई कॉन्ट्रैक्ट में फोर्स मेज्योर क्लॉज लागू किया है.
गैस सप्लाई में दिक्कत बनी वजह
एल्यूमिनियम बनाने की प्रक्रिया में बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होती है. लेकिन तैयार प्रोडक्ट बनाने के लिए गैस सप्लाई भी बेहद जरूरी होती है. तनाव के कारण Strait of Hormuz से गुजरने वाली गैस और अन्य सप्लाई में रुकावट आ रही है. इससे कई इंडस्ट्री की प्रोडक्शन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है.भारत में Hindalco के स्मेल्टर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.
वैश्विक बाजार में बढ़ी एल्यूमिनियम की कीमत
इस युद्ध का असर वैश्विक एल्यूमिनियम बाजार पर भी पड़ रहा है. अगर Strait of Hormuz से शिपिंग जल्द शुरू नहीं हुई तो दुनिया में एल्यूमिनियम की कमी हो सकती है. लंदन मेटल एक्सचेंज में एल्यूमिनियम की कीमतें भी बढ़ गई हैं और हाल ही में यह लगभग चार साल के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच गईं. अगर तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो वैश्विक सप्लाई चेन पर इसका असर और बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें – अमेरिका ने ईरान के खार्ग द्वीप पर बरसाए बम, ट्रंप बोले सैन्य ठिकाने तबाह; यही है तेल का सबसे बड़ा केंद्र
