बाजार की नजर से दूर ये 3 AI कंपनियां, क्या ये अंडर-द-रडार स्टॉक्स बन सकते हैं अगले बड़े खिलाड़ी? 5 साल में दिया 329% तक का रिटर्न
पहले AI का इस्तेमाल सिर्फ रिसर्च लैब या छोटे प्रयोगों तक सीमित था, लेकिन अब कंपनियां इसे अपने रोजमर्रा के काम और बिजनेस सिस्टम में शामिल कर रही हैं. हालांकि AI सेक्टर में बड़ी कंपनियां ज्यादा चर्चा में रहती हैं, लेकिन कई छोटी और मिडकैप कंपनियां भी इस क्षेत्र में तेजी से काम कर रही हैं. ऐसे ही कुछ शेयर निवेशकों के लिए दिलचस्प अवसर बन सकते हैं.
AI Stocks: AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी की चर्चा तक सीमित नहीं रह गया है. अब यह तेजी से इंडस्ट्री और कंपनियों के काम करने के तरीके को बदल रहा है. पहले AI का इस्तेमाल सिर्फ रिसर्च लैब या छोटे प्रयोगों तक सीमित था, लेकिन अब कंपनियां इसे अपने रोजमर्रा के काम और बिजनेस सिस्टम में शामिल कर रही हैं. खासकर जनरेटिव AI के आने के बाद टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
अब AI कोड लिखने, बड़े डेटा का विश्लेषण करने और कई जटिल फैसले लेने में मदद कर रहा है. आने वाले वर्षों में कई कंपनियां अपनी पूरी टेक्नोलॉजी को AI आधारित सिस्टम पर तैयार कर सकती हैं. हालांकि AI सेक्टर में बड़ी कंपनियां ज्यादा चर्चा में रहती हैं, लेकिन कई छोटी और मिडकैप कंपनियां भी इस क्षेत्र में तेजी से काम कर रही हैं. ऐसे ही कुछ शेयर निवेशकों के लिए दिलचस्प अवसर बन सकते हैं.
Saksoft
Saksoft एक IT सर्विस कंपनी है जो डेटा इंजीनियरिंग और डेटा एनालिटिक्स से जुड़ी सर्विस देती है. कंपनी का मुख्य काम बड़ी मात्रा में डेटा को इकट्ठा करना, व्यवस्थित करना और उसका Analysis करना है. कंपनी बैंकिंग, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और रिटेल जैसे कई सेक्टर की कंपनियों के साथ काम करती है. इसके कई ग्राहक अमेरिका और यूरोप जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों से भी आते हैं.
AI के दौर में डेटा सबसे महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है. मशीन लर्निंग मॉडल तभी सही काम करते हैं जब उन्हें साफ और व्यवस्थित डेटा मिले. Saksoft कंपनियों के लिए डेटा प्लेटफॉर्म और एनालिटिक्स सिस्टम तैयार करती है जिससे वे अपने डेटा का सही उपयोग कर सकें. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की इनकम करीब ₹880 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर करीब 16 प्रतिशत बढ़ी. वहीं कंपनी का नेट प्रॉफिट लगभग ₹110 करोड़ रहा.

Affle 3i
Affle 3i डिजिटल विज्ञापन और कंज्यूमर इंटेलिजेंस के सेक्टर में काम करने वाली कंपनी है. यह कंपनी AI तकनीक का इस्तेमाल करके मोबाइल विज्ञापन को ज्यादा प्रभावी बनाती है. कंपनी का प्लेटफॉर्म मोबाइल यूजर्स के बिहेवियर का अनालिसिस करता है और यह पता लगाने की कोशिश करता है कि कौन सा ग्राहक किस विज्ञापन पर प्रतिक्रिया देगा. इससे कंपनियां अपने Advertising Campaign को बेहतर बना सकती हैं.
Affle का बिजनेस मॉडल CPCU यानी Cost Per Converted User पर आधारित है. इसका मतलब है कि कंपनी तभी कमाई करती है जब यूजर कोई खास काम पूरा करता है, जैसे ऐप इंस्टॉल करना, खरीदारी करना या सब्सक्रिप्शन लेना. दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी की इनकम करीब ₹720 करोड़ रही, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 19 प्रतिशत ज्यादा है.

R Systems International
R Systems International एक डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी है. यह कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म और डिजिटल सिस्टम तैयार करती है. कंपनी क्लाउड इंजीनियरिंग, डेटा प्लेटफॉर्म और इंटेलिजेंट ऑटोमेशन जैसी सर्विस देती है. इसके ग्राहक टेक्नोलॉजी, टेलीकॉम, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर से आते हैं.
आज कई कंपनियां अपने सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स में AI फीचर जोड़ रही हैं, जैसे रिकमेंडेशन सिस्टम, प्रेडिक्टिव एनालिटिक्स और ऑटोमेटेड फैसले लेने वाले सिस्टम. R Systems ऐसी तकनीक विकसित करने में कंपनियों की मदद करती है. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की इनकम करीब ₹1960 करोड़ रही, जो सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी.

डेटा सोर्स: Groww, ET
इसे भी पढ़ें- बिकवाली से हाहाकार! 4 सत्रों में निवेशकों के ₹11 लाख करोड़ खाक, बाजार में आएगी अभी और तबाही?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
अगले हफ्ते निवेशकों की चांदी! ₹28 तक का डिविडेंड देगी कंपनी, तीन टुकड़ों में बंटेगा शेयर; जानें रिकॉर्ड डेट
US-Iran टेंशन बन सकता है गोल्डन मौका! क्यों वायरल हो रहा वॉरेन बफेट का बयान, जानें दिग्गज की मार्केट स्ट्रैटजी
अगले हफ्ते बाजार में रहेगी तेज हलचल, शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर
