LPG को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार सख्‍त, कहा बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं, घबराहट में सिलेंडर बुक करने से बचें

LPG बुकिंग नियमों में बदलाव की खबरों को सरकार ने गलत बताया. साथ ही कहा कि पहले जैसे ही नियम लागू हैं. इतना ही नहीं सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ना ही घबराकर सिलेंडर की पैनिक बुकिंग से बचें.

LPG clarification by government Image Credit: canva/AI image

Govt Clarification on LPG Booking Rules: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के चलते गैस की सप्‍लाई बाधित होने की आशंका के चलते भारत में LPG संकट की खबरें सामने आ रही थी. इसे लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि LPG रिफिल बुकिंग के समय अंतराल में बदलाव किया गया है. हालांकि अटकलों के इस दौर पर केंद्र सरकार ने सख्‍त रवैया अपनाया है. इसे लेकर 25 मार्च, बुधवार को केंद्र सरकार ने एक बयान जारी कर इन्हें गलत बताया. साथ ही लोगों से अपील की है कि वे घबराकर सिलेंडर बुक न करें.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 25 मार्च को जारी बयान में साफ किया कि LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और पहले की तरह ही व्यवस्था जारी है. सरकार के अनुसार कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि LPG रिफिल बुकिंग के समय अंतराल में बदलाव किया गया है. इन दावों में कहा गया कि PMUY कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन PMUY सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन का नया नियम लागू किया गया है. जब‍कि इसमें कोई सच्‍चाइ नहीं है. सरकार ने इन सभी दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है.

पहले की तरह नियम लागू

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मौजूदा नियम बिल्कुल पहले जैसे ही हैं. शहरी इलाकों में LPG रिफिल बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल लागू है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह सीमा 45 दिन है. यह नियम सभी प्रकार के कनेक्शन पर समान रूप से लागू होता है.

अफवाहों पर ध्‍यान न देने की अपील

सरकार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही इन्हें आगे फैलाएं. साथ ही लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि घबराहट में आकर LPG सिलेंडर की अनावश्यक या जल्दी-जल्दी बुकिंग न करें. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में LPG, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है.

होर्मुज के चलते बढ़ा दबाव

वैश्विक स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चुनौतियां जरूर बनी हुई हैं. क्‍योंकि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण तेल ले जाने वाले जहाजों और टैंकरों की आवाजाही प्रभावित हुई है. इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों पर भी पड़ा है, जिससे आपूर्ति पर दबाव बढ़ा है. भारत के लिए यह स्थिति इसलिए भी अहम है क्योंकि उसकी लगभग 40 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते पूरी होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी के बाद से LPG आयात में रोजाना आधार पर करीब 46 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस महीने आयात घटकर लगभग 1.190 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंच गया है.

चुनौतियों से निपटने को तैयार

तनाव के चलते सामने आईं चुनौतियों को फेस करने के लिए केंद्र सरकार ने भविष्य की तैयारी भी शुरू कर दी है. पेट्रोलियम मंत्रालय देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों के वितरण नेटवर्क को मजबूत करने की योजना बना रहा है. इसके तहत नए पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सप्लाई में किसी भी तरह की बाधा का असर कम किया जा सके.

इस सिलसिले में 24 मार्च को मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने एक इंटर मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग में कहा था कि देश की सभी रिफाइनरियां इस समय उच्च क्षमता पर काम कर रही हैं और उनके पास पर्याप्त कच्चे तेल का स्टॉक मौजूद है. पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह पर्याप्त है और रिफाइनरियों में LPG का घरेलू उत्पादन भी बढ़ाया गया है.

Latest Stories

तेल संकट का तोड़ बनेगा ‘समुद्र मंथन’, ONGC ने लगाया 20 अरब डॉलर का दांव, भारत में पहली बार होगी ऐसी मेगा ड्रिलिंग

ये देश नहीं यूज करते अमेरिकी डॉलर, ट्रंप की धमकी का नहीं पड़ता असर; ऐसे बिगाड़ते हैं खेल

वैल्यू क्रिएशन ही तय करेगा स्टार्टअप्स का भविष्य, कैपिटल का बहुत सोच-समझकर करना होगा इस्तेमाल; WITT इवेंट में बोले बिजनेस लीडर

विजय माल्या का 464 करोड़ का दांव बना 16000 करोड़, जानें कैसे बदली RCB की किस्मत, एक क्रिकेटर संभालेगा कमान

क्या वाकई पेट्रोल-डीजल हो रहा खत्म! जानें कितनी है खपत और कितना आ रहा है कच्चा तेल; इन राज्यों में सबसे ज्यादा खर्च

इन 5 डिफेंस शेयरों में कमाई का मौका, दे सकते हैं 62 फीसदी तक रिटर्न; ब्रोकरेज ने दी खरीदारी की सलाह