विजय माल्या का 464 करोड़ का दांव बना 16000 करोड़, जानें कैसे बदली RCB की किस्मत, एक क्रिकेटर संभालेगा कमान
RCB को करीब 16706 करोड़ रुपये में बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को बेचने की तैयारी है. 2008 में 464 करोड़ में खरीदी गई टीम की वैल्यू 18 साल में तेजी से बढ़ी है. Houlihan Lokey के अनुसार ब्रांड वैल्यू 2247 करोड़ रुपये है. FY24 में कमाई 649.5 करोड़ रही. सोशल मीडिया पर 40 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
RCB: IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बिड़ला ग्रुप ने खरीद लिया है. इस डील की कीमत 16706 करोड़ रुपये बताई जा रही है. IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी, तब विजय माल्या ने इस फ्रेंचाइजी को 464 करोड़ रुपये में खरीदा था. सिर्फ 18 साल में इसकी कीमत में करीब 1495 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस दौरान टीम ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं. वर्तमान में यूनाइटेड ब्रेवरीज की मालिकाना हक ब्रिटिश कंपनी Diageo plc के पास है. अब जब इसका मालिकाना हक यूनाइटेड ब्रेवरीज से आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, टाइम्स वेंचर्स और ब्लैकस्टोन को ट्रांसफर हो रहा है, तो यह फिर से सुर्खियों में है.
कितना है RCB का ब्रांड वैल्यू
Houlihan Lokey 2025 रिपोर्ट के अनुसार RCB की ब्रांड वैल्यू 269 मिलियन डॉलर यानी करीब 2247 करोड़ रुपये है, जो IPL में सबसे ज्यादा है. हालांकि ब्रांड वैल्यू कंपनी की कुल वैल्यू का सिर्फ एक हिस्सा होती है. वित्त वर्ष 2022 से 2024 के बीच RCB की कुल इनकम में उतार चढ़ाव देखने को मिला है. वित्त वर्ष 2024 में टीम की कमाई बढ़कर 649.5 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. वित्त वर्ष 2023 में यह कमाई 247.4 करोड़ रुपये थी, जबकि वित्त वर्ष 2022 में टीम ने 313.5 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी. इससे साफ है कि हाल के साल में RCB की कमाई में तेज उछाल आया है.
सोशल मीडिया पर करोड़ फॉलोअर्स
25 मार्च 2026 तक Royal Challengers Bengaluru के सोशल मीडिया पर कुल फॉलोअर्स करीब 40 से 42 मिलियन के बीच हैं. टीम ने मई 2025 में Instagram पर 20 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर इतिहास बनाया था. मार्च 2026 में Instagram पर 22.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि X पर करीब 10 मिलियन, Facebook पर 10 मिलियन से ज्यादा, YouTube पर 5.5 मिलियन सब्सक्राइबर और WhatsApp पर लगभग 7.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
ये भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्पोर्ट्स टीम का है किंग, जानें कितने पैसे में खरीदा
विराट कोहली है स्टार खिलाड़ी
IPL में किसी भी टीम की वैल्यूएशन की बात हो और विराट कोहली का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. 37 साल की उम्र में भी कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े कमर्शियल स्टार हैं. जानकारों का मानना है कि उनकी मौजूदगी मात्र से ही RCB की वैल्यूएशन में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक का प्रीमियम जुड़ जाता है.
आर्यमन बिड़ला के हाथों में कमान
नई टीम मैनेजमेंट के मुताबिक आर्यमन बिड़ला इस टीम के चेयरमैन होंगे, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यन गजवानी वाइस चेयरमैन होंगे. आर्यमन एक पेशेवर क्रिकेट खिलाड़ी हैं और पिछले साल राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे. वह दिग्गज उद्योगपति आदित्य बिड़ला के पुत्र हैं.
Latest Stories
वैल्यू क्रिएशन ही तय करेगा स्टार्टअप्स का भविष्य, कैपिटल का बहुत सोच-समझकर करना होगा इस्तेमाल; WITT इवेंट में बोले बिजनेस लीडर
LPG को लेकर फैली अफवाहों पर सरकार सख्त, कहा बुकिंग नियमों में कोई बदलाव नहीं, घबराहट में सिलेंडर बुक करने से बचें
क्या वाकई पेट्रोल-डीजल हो रहा खत्म! जानें कितनी है खपत और कितना आ रहा है कच्चा तेल; इन राज्यों में सबसे ज्यादा खर्च
