क्या वाकई पेट्रोल-डीजल हो रहा खत्म! जानें कितनी है खपत और कितना आ रहा है कच्चा तेल; इन राज्यों में सबसे ज्यादा खर्च

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह से कई राज्यों में कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ और जाम की स्थिति बन गई लेकिन सरकार ने साफ किया कि देश में पर्याप्त भंडार मौजूद है. भारत ने FY26 में भारी मात्रा में कच्चा तेल आयात किया. यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्य खपत में आगे हैं, जबकि 74 दिनों का स्ट्रैटेजिक रिजर्व मौजूद है.

पेट्रोल पंप पर भीड़ Image Credit: TV9 भारतवर्ष

Petrol-Diesal Crisis: उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों के कुछ जिलों में डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाह के चलते कई पेट्रोल पंपों पर अचानक वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने के बाद लोग तेल लेने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचने लगे. दरअसल, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट प्रभावित हुआ है जिससे क्रूड ऑयल और गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है. इस बीच सरकार ने बताया है कि देश में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी का भंडार मौजूद है. ऐसे में आइये जानते हैं कि देश में रोजाना कितना तेल आता है और रोजाना कितनी खपत होती है. वहीं, देश के कितनी स्ट्रैटिजिक रिजर्व है.

रोजाना कितना आता है तेल

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान भारत का कच्चे तेल का आयात लगातार ऊंचे स्तर पर बना हुआ है. पेट्रोलियम प्लानिंग & एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच देश ने कुल 2,25,683 हजार मीट्रिक टन कच्चे तेल का आयात हुआ. जनवरी 2026 में 21,094 और फरवरी 2026 में 19,431 हजार मीट्रिक टन आयात दर्ज किया गया.

महीनाकच्चा तेल आयात (हजार मीट्रिक टन)
अप्रैल 202520,986
मई 202521,329
जून 202520,314
जुलाई 202518,889
अगस्त 202519,603
सितंबर 202520,208
अक्टूबर 202521,005
नवंबर 202521,236
दिसंबर 202521,588
जनवरी 202521,094
फरवरी 202519,431
मार्च 2025
कुल2,25,683

डीजल के टॉप 5 खपत वाले राज्य

पेट्रोलियम प्लानिंग & एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में देश भर में 89,626.2 हजार मीट्रिक टन डीजल की बिक्री हुई और वित्त वर्ष 2024-25 में 91,408.5 हजार मीट्रिक टन डीजल बिका.

रैंकराज्य2023-24 (हजार मीट्रिक टन)2024-25 (हजार मीट्रिक टन)
1उत्तर प्रदेश10,307.610,636.3
2महाराष्ट्र9,926.710,450.5
3कर्नाटक8,350.68,258.8
4गुजरात7,178.77,318.4
5तमिलनाडु6,287.26,343.5
कुल भारत89,626.291,408.5

पेट्रोल के टॉप 5 खपत वाले राज्य

पेट्रोलियम प्लानिंग & एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में देश भर में 37,219.4 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल की बिक्री हुई और वित्त वर्ष 2024-25 में 40,004.5 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल बिका.

रैंकराज्य2023-24 (हजार मीट्रिक टन)2024-25 (हजार मीट्रिक टन)
1उत्तर प्रदेश4,368.64,832.8
2महाराष्ट्र4,068.04,370.5
3तमिलनाडु3,352.03,533.7
4कर्नाटक2,899.43,054.3
5गुजरात2,546.12,701.2
कुल भारत37,219.440,004.5

कितना स्ट्रैटिजिक रिजर्व मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में बताया है कि सरकार अलग अलग देशों के सप्लायर्स के साथ लगातार संपर्क में है ताकि तेल और गैस की सप्लाई बनी रहे. उन्होंने बताया कि भारत के पास 5.3 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा का स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व है. इसके अलावा 6.5 मिलियन मीट्रिक टन अतिरिक्त स्टोरेज की व्यवस्था पर भी काम चल रहा है. इससे भारत के पास लगभग 74 दिनों का स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व मौजूद है.

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने बताया देश के स्ट्रैटेजिक रिजर्व में कितना तेल, वेस्ट एशिया संकट से चुनौतीपूर्ण समय, हमें तैयार रहना होगा